फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Exemptions exceed expectations, business will gain momentum

उम्मीदों से ज्यादा मिली छूट, व्यापार पकड़ेगा रफ्तार

Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Exemptions exceed expectations, business will gain momentum
बदायूं। लॉकडाउन के दौरान पिछले करीब दो महीनों में व्यापार की स्थिति बद से बदतर होती चली गई। हालांकि लॉकडाउन चार में सरकार ने कुछ छूट दी पर यह पटरी से उतरी कारोबार की गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने में असफल रहा। अब अनलाक वन के नाम से सरकार ने तीन चरणों में छूट के साथ लाकडाउन को खत्म करने का फैसला किया है। इसके साथ ही लॉकडाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इस बीच सरकार की ओर से जिस तरह रियायतों की घोषणा की गई है, उससे अब सभी वर्ग के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। खासकर व्यापारियों वर्ग में अपना कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने 25 मार्च से देश में लॉकडाउन किया गया। करीब दो महीने तक बाजार बंद रहे। लॉकडाउन तीन के बाद देशभर में प्रवासी मजदूरों के पलायन ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर दीं। जिले में भी हजारों की तादाद में दूसरे प्रांतों से प्रवासी मजदूरों की वापसी हुई। लोगों को लाकडाउन बढ़ने की उम्मीद तो थी पर अब लाकडाउन को बढ़ाने के साथ ही इसे अनलॉक वन के रूप में सामने आने और लगभग हर तरह की रियायत दिए जाने की किसी को उम्मीद नहीं थी। हालांकि अब भी प्रशासन स्थानीय स्तर पर अपनी स्थिति को देखते हुए रियायतें देने की बात कह रहा है। साथ ही सामाजिक दूरी के पालन पर भी जोर दिया जा रहा है। ऐसा न करने पर पुलिस प्रशासन सख्ती करेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाजार पूरी तरह से ठंडा था। किसान को फसल के लिए बाजार नहीं मिल रहा था। व्यापारियों को दुकानें खोलने और माल की सप्लाई की अनुमति नहीं थी। छोटे-मोटे धंधे तक ठप थे। सरकार ने रियायतें देकर अच्छा काम किया है। - रविंद्र गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन ने व्यापार ठप कर दिया। माल की आवक न के बराबर थी। इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा हो गया। ट्रांसपोर्ट पटरी पर आने के साथ माल की आवक भी समय से होगी। इससे ग्राहकों को फायदा होगा। - सुनील कुमार गुप्ता, व्यापारी
- नई गाइड लाइन से अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। निचले स्तर पर स्थानीय प्रशासन का रुख भी देखना होगा। वही, व्यापारियों को भी कोरोना संकट के बीच अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। मास्क व सैनिटाइजर आदि अनिवार्य करना होगा। - नवनीत गुप्ता, व्यापारी

सरकार ने लॉकडाउन-5 में जिस तरह की रियायतें दी है। उसे व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी फायदा मिलेगा। व्यापारियों से आम जनता सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। इस छूट के मिलने के बाद में कारोबार दोबारा से अपनी पटरी पर लौट सकेगा। - प्रवीन सचदेवा, व्यापारी
शासन के निर्देश मिले हैं। उन्हीं के अनुरूप काम किया जाएगा। सुबह नौ से शाम नौ बजे तक बाजार खोलने के निर्देश मिले है।
कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed