फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Everyone should follow the ideals of Ram and imitate him.

Budaun News: सबको राम के आदर्श पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए

Mon, 29 Sep 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Everyone should follow the ideals of Ram and imitate him.
बिल्सी में रामलीला मेले का उद्घाटन करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। रामलीला ग्राउंड पर गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मेले का उद्घाटन शनिवार की रात विधायक हरीश शाक्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने फीता काटकर एवं भगवान राम दरबार समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श को जनता तक पंहुचाने का सबसे उचित माध्यम रामलीला का मंचन होता है। इसलिए लोगों को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। कहा कि हम सबको भगवान राम के आदर्श पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए तभी मानव जीवन का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भी अपने अंदर अंहकार नहीं पालना चाहिए। अंहकांर ही मनुष्य को एक दिन खत्म कर देता है। लंकापति रावण अंहकार के कारण ही भगवान राम के हाथों मारा गया। इसलिए समाज में लोगों को अंहकार से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर हर्ष राजपूज, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, डा.श्रीकृष्ण गुप्ता, उमेश बाबू वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, विनोद पालीवाल, अजीत सिंह गूर्जर, जितेंद्र कुमार, मोहित गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed