{"_id":"fc979f3c4ef11c196c61732b132f929b","slug":"eo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ फैजगंज बेहटा की संपत्ति की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ फैजगंज बेहटा की संपत्ति की जांच की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 29 Aug 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजगंज बेहटा निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने अपने वकील संजीव कुमार यादव के माध्यम से निदेशालय को भेजी शिकायत में ईओ मुकेश कुमार जौहरी को गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर आरोप है कि वह पीलीभीत की न्यूरिया पंचायत में बाबू थे। जहां इन्होंने ईओ के न होने पर चेयरमैन को रजामंद कर ईओ का कार्यभार ले लिया। अवैध रूप से ईओ पद से हटने की बारी आई तो स्टे ले आए। जो वहीं के लिए मान्य था, लेकिन वहां से स्थानांतरण के बाद भी वह ईओ बनते रहे। फैजगंज बेहटा में भी ईओ हैं। आरोप ये भी है कि लगातार 13 वर्षों से ईओ रहते उन्होंने अनैतिक तौर पर अकूत संपत्ति अर्जित की है। उन पर तीन लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति है। बरेली और लखनऊ में करोड़ों की प्रापर्टी है।
इन शिकायतों के संबंध में मेरा कोई वर्जन नहीं हैं। मैं ऐसे आरोपों पर अपना वर्जन देना उचित भी नहीं समझता।
- मुकेश कुमार जौहरी, ईओ फैजगंज बेहटा
इस प्रकार की कोई शिकायत उनके पास आती है तो मैं गंभीरता से उसकी जांच कराउंगा। आरोपों और शिकायतों की जांच होना जरूरी है।
- अशोक श्रीवास्तव, एडीएम/ नोडल अधिकारी स्थानीय निकाय