फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Enrollment site, strong rooms DIG inspected

नामांकन स्थल, स्ट्रांग रूम  में डीआईजी का निरीक्षण

Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Enrollment site, strong rooms DIG inspected
नामांकन स्थल, स्ट्रांग रूम  में डीआईजी का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सुरक्षा के हर पहलू पर डीएम के साथ किया विचार-विमर्श  
 विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए कलक्ट्रेट में की गई बेरीकेडिंग और मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का सोमवार को नोडल अफसर बनकर आए रामपुर रेंज में अर्द्धसैनिक बल के डीआईजी एसएस सिद्धू और जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा से संबंधित हर पहलू पर फोकस करते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर विचार-विमर्श किया। 

डीईओ पवन कुमार ने डीआईजी के साथ कलक्ट्रेट परिसर और उसके सामने मुख्य मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीईओ ने सीआरपीएफ के नोडल अफसर को अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन किन कक्षों में कराए जाएंगे। अधिकारियों ने प्रवेश द्वार का स्थलीय निरीक्षण किया और कलक्ट्रेट के मुख्य मार्ग को देखकर पूरब, पश्चिम दिशा में बैरियर लगवाने के निर्देश दिए। बताया कि प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के वाहनों को इस्लामियां इंटर कॉलेज स्थित पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। किसी प्रत्याशी का वाहन कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं होगा। नामांकन कक्ष में केवल पांच व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। डीईओ ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।  उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को बताया कि नामांकन पत्र ऑनलाइन अपलोड भी किया जाएगा। नामांकन कक्षों में अभिलेखों को रखने को अलमारी एवं बक्से आदि की व्यवस्था भी की जाए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी आरए संजय राय आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीआईजी सिद्धू ने मंडी समिति स्थिति सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में पूरी तरह मजबूत सुरक्षा बरती जाए। साथ ही बिजली पानी आदि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed