{"_id":"62555c695943866f7f48fe20","slug":"english-paper-packet-found-open-center-administrator-and-magistrate-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: खुला मिला अंग्रेजी के पेपर का पैकेट, केंद्र व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट को हटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: खुला मिला अंग्रेजी के पेपर का पैकेट, केंद्र व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट को हटाया
Tue, 12 Apr 2022 04:33 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:33 PM IST
सार
अधिकारियों ने मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को सौंपी है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड पेपर लीक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बदायूं जिले के भटपुरा स्थित रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को सूचना दी कि अंग्रेजी के पेपर का पैकेट खुला हुआ है और उस पर लाल रंग का टेप लगा है। सूचना पर अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचते, उससे पहले ही केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने उस पैकेट का फोटो विभागीय ग्रुप में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को सौंपी है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, इसे पेपर लीक मानने से अधिकारी इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन