फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encroachment on drains; rainwater accumulates up to four to five feet deep on the roads.

Budaun News: नालों पर अतिक्रमण, बारिश से सड़कों पर भरा चार से पांच फुट तक पानी

Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on drains; rainwater accumulates up to four to five feet deep on the roads.
लावेला चौक से ​शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद
बदायूं। मानसून की पहली मूसलाधार बारिश जमकर बरसी। करीब पांच घंटे हुई बारिश ने सुबह से दोपहर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पक्के स्लैब ओर अस्थायी अतिक्रमण से अटे नालों की सफाई न होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों, कई घरों और दुकानों में भर गया।करीब चार से पांच फुट तक सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए। बाजार व निचले इलाकों में ज्यादा दिक्कतें हुईं। दोपहर तक शहर के कई इलाकों में बाजार नहीं खुल पाए।
विज्ञापन

जलभराव होने से लावेला चौक, गांधी ग्राउंड मार्ग, जोगीपुरा मार्ग की सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं। बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को भारी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने कुछ ही घंटों में पूरे शहर को जलमग्न कर दिया।
विज्ञापन

बारिश में नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। नालियां उफनाकर सड़कों पर बहने लगीं। शहर के शिव मंदिर से लावेला चौक, छह सड़का से जोगीपुरा होते हुए लावेला चौक को आने वाले मार्ग पर जलभराव होने से दोपहिया और चार पहिया वाहन फंस गए। साइलेंसर में पानी भरने से वाहन बंद हो गए। बीच रास्ते में बंद होने से लोग वाहनों को खींचते नजर आए। लोगों को घुटनों तक भरे पानी से होकर पैदल निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह में स्कूल, कार्यालय और बाजार जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। मोहल्ला नेकपुर, शिवपुरम, जलांधरी सराय, आवास विकास, पनवाड़ी आदि मोहल्लों में भी कई-कई फुट तक पानी भर गया। लोगों को घरों में घुसे पानी को बाल्टियों और मोटरों से बाहर निकालना पड़ा। इससे शहर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई।

नालों पर अतिक्रमण बना शहर में जलभराव का मुख्य कारण
शहर के नालों पर जगह-जगह अतिक्रमण है। नगर पालिका बारिश से पहले शहर के बड़े नालों की सफाई का दावा करती रही, लेकिन बारिश होने के बाद हालात खराब दिखे। इससे माना जा रहा है कि बड़े नालों की सफाई नहीं हो पाई। नालों की सफाई न हाेने की वजह से जलभराव की समस्या बनी। सबसे ज्यादा परेशानी सुभाष चौक, छह सड़का से नगर पालिका होते हुए बदायूं मॉल तक, लावेला चौक से लेकर कचहरी रोड पर हुई है। सोनू और मोहित का कहना है कि हर बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होता। पालिका प्रशासन का दावा है कि मुख्य नालों की तली झाड़ सफाई कराई जा चुकी है, लेकिन बुधवार सुबह शहर में जो हालात बने वह पालिका के दावों की पोल खोलते नजर आए।

नेकपुर में डेयरी में डूब गईं भैंसें
मोहल्ला नेकपुर में जितेंद्र की डेयरी है। डेयरी सड़क से निचले घर में बनी है। ऐसे में सड़क और पास से होकर निकल रहे नाले का पानी डेयरी में घुस गया। इसकी वजह से डेयरी में भैंसें पूरी तरह डूब गईं। पानी बढ़ता देखकर जितेंद्र और अन्य लोगों ने सभी भैंसों को खोलकर बाहर निकाला।

ये सड़कें जलमग्न हुईं
- लावेला चौक से शिव मंदिर रोड, लावेला चौक से जोगीपुरा रोड पर चार से पांच फुट तक पानी भर गया। लावेला चौक से गोपी चौक पर दो से तीन फुट, पुलिस लाइन चौराहे पर एक से डेढ़ फुट, मोहल्ला शिवपुरम रोड पर एक फुट, मोहल्ला लोटनपुरा में पांच फुट, मोहल्ला नेकपुर में एक से डेढ़ फुट, छह सड़का से शिव मंदिर रोड पर चार से पांच फुट तक पानी भरा।

असामाजिक तत्वों ने नालों को किया बंद, दर्ज कराएंगे रिपोर्ट
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में जलनिकासी के लिए लोटनपुरा, पनवाड़ी नालों को असामाजिक तत्वों ने प्लाई लगाकर नालों को बंद कर दिया था। इन लोगों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन फात्मा रजा के पति एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि साजिश के तहत किसी ने नालों के पानी को रोकने के लिए प्लाई लगाई थी। कर्मचारी ने उसे हटाया था। इसे दिखवा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।


तेज बारिश होने के दौरान कुछ सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति बनी थी। बारिश रुकते ही पानी सड़कों से निकल गया। शहर के अधिकांश मुख्य नालों की सफाई कराई जा चुकी है। बारिश शुरू होने के बाद ही टीम को अलर्ट कर दिया गया था। अगर अब भी कहीं कोई समस्या है तो उसका समाधान कराएंगे। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, बदायूं

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

लावेला चौक से शिव मंदिर रोड पर भरे तीन फुट पानी में बाइक बंद हो गई । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed