फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encroachment is not seen as free from the river Sot

अतिक्रमण मुक्त होती नहीं दिख रही सोत नदी

Thu, 25 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 25 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
 शहर के पूरब से होकर बहने वाली सदा नीरा सोत नदी अभी तक अतिक्रमण मुक्त होती नजर नहीं आ रही। सोत नदी के रिकार्ड गायब हैं। एंटी भू-माफिया स्क्वाड भी फेल हो रहा है। रिकार्ड न मिलने की वजह से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। मंगलवार को सीडीओ अच्छे लाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक भी रिकार्ड में झोल की वजह से बेनतीजा रही। सूबे की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रत्येक जिले में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया था। सीएम के आदेश पर बदायूं में भी सीडीओ अच्छे लाल यादव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया। कार्रवाई के नाम पर इस टास्क फोर्स ने सिर्फ एक बार ही सोत नदी की नपत की। जब रिकॉर्ड देखा तो टास्क फोर्स भी चक्कर में पड़ गई। सोत नदी के बहाव में भी लोगों के चक हैं। इसके बाद तहसील प्रशासन से रिकॉर्ड तलब किया गया तो पता लगा कि रिकॉर्ड ही गायब है। रिकॉर्ड में हेराफेरी की बात भी सामने आई। मंगलवार को हुई टास्क फोर्स की बैठक में भी तहसील प्रशासन सोत नदी का रिकार्ड नहीं दिखा सका। इसके बाद एक बार फिर से सीडीओ ने तहसील  प्रशासन को दो दिन का वक्त दे दिया है।
विज्ञापन

जिले में 800 एकड़ से ज्यादा जमीनों पर अवैध कब्जे      
बदायूं। स्थानीय अभिसूचना इकाई की मानें तो जिले में 800 एकड़ से ज्यादा जमीनों पर अवैध कब्जे हैं। पिछले साल मथुरा में जवाहर बाग कांड होने के बाद यहां की अभिसूचना इकाई ने जिले में जमीनों पर कब्जे संबंधी एक रिपोर्ट शासन को भेजी थी। गौर करने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट पर जिले में अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी है।     
विज्ञापन

सोत पर किए गए अतिक्रमण की जांच चल रही है। तहसील प्रशासन से रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। गुरुवार को तहसील प्रशासन दुरुस्त रिकॉर्ड मुहैया कराएगा। पुराना रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। रिकॉर्ड से साफ हो जाएगा कि कहां-कहां पर अवैध निर्माण किए गए हैं। -अच्छे लाल यादव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed