{"_id":"635d71941382420100667ec0","slug":"emerald-house-won-the-title-match-of-volleyball-badaun-news-bly502130537","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमराल्ड सदन ने वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमराल्ड सदन ने वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला जीता
विज्ञापन
एपीएस स्कूल में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सुभाषचंद्र मिनोचा।
सीनियर में सैफायर तो जूनियर में रूबी सदन को हराया
उझानी (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सदन स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इमराल्ड सदन के खिलाड़ियों का जलवा रहा। इमराल्ड सदन ने सीनियर में सैफायर और जूनियर में रूबी सदन को हरा दिया। अतिथियों ने छात्र खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय के मैदान पर वॉलीबॉल सीनियर वर्ग का पहला मैच रूबी सदन और इमराल्ड सदन के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इमराल्ड सदन ने रूबी सदन को तीन में दो सेट से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में सैफायर सदन ने टॉपेज सदन को दो सेट से हराया। सीनियर वर्ग के फाइनल में इमराल्ड सदन जीता। उसने सैफायर को तीन में से दो सेट में हरा दिया।
जूनियर वर्ग में पहला मैच इमराल्ड और रूबी सदन के बीच हुआ। इमराल्ड सदन ने नॉकआउट जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले को भी इमराल्ड सदन के खिलाड़ियों ने नॉकआउट विजय प्राप्त कर ली। इमराल्ड सदन के सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों में कुलदीप, यश मथुरिया, अदनान खान, सागर और देवांश चंदेल का प्रदर्शन शानदार रहा। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से पूर्व क्रीड़ाधिकारी सुभाषचंद्र मिनोचा ने परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के नियमों के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा, वाईके सिंह, नवी अहमद, लवनेश आदि मौजूद रहे।