फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity wire was stolen from 50 poles, report filed after one year

Budaun News: 50 खंभों से चोरी हुआ था बिजली का तार, एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity wire was stolen from 50 poles, report filed after one year
बदायूं। एक साल पहले 50 खंभों से बिजली के तार चोरी होने के मामले में बिनावर पुलिस ने ठेकेदार कमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही तार चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिनावर से गांव औरंगाबाद माफी फीडर तक बिजली के तार डालने का काम यूनिवर्सल कंपनी ने किया था। ठेकेदार कमलेश ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि बिनावर बिजली उपकेंद्र से औरंगाबाद माफी फीडर तक खंभे गाड़े और तार लगाए थे। 10 अप्रैल 2024 की रात में चोरों ने गांव समेर मई से अचिंतपुर तक के करीब 50 खंभों से तार चोरी कर ले गए। ठेकेदार ने बताया कि तार चोरी के मामले में कंपनी के अधिकारियों को भी अवगत कराया था। थाने जाकर शिकायत भी थी। पुलिस ने आश्वासन दिया गया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने ठेकेदार की तहरीर पर अब रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed