फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity system stalled in Kadarchowk, four hours supply in four days

Budaun News: कादरचौक में बिजली व्यवस्था ठप, चार दिन में मिली चार घंटे आपूर्ति

Fri, 28 Jul 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity system stalled in Kadarchowk, four hours supply in four days
कादरचौक में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर।
- रविवार से अब तक दो बार फुंक चुका है ट्रांसफॉर्मर, टूट चुकी हैं जर्जर लाइनें
विज्ञापन


- ओवरलोड चल रहा है कस्बे का ट्रांसफॉर्मर, फुंक जाता है जल्दी

संवाद न्यूज एजेंसी

कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक कस्बे में पिछले चार दिन से बिजली व्यवस्था ठप है। रविवार से लेकर अब तक दो बार ट्रांसफॉर्मर फुंक चुका है। दो दिन पहले आंधी में जर्जर लाइनें भी टूट गईं थी। इस समय लाइनों की मरम्मत चल रही है तो नया ट्रांसफॉर्मर भी नहीं आया है। हालात यह हैं कि चार दिनों में केवल चार घंटे आपूर्ति ही यहां लोगों को मिली है। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

रविवार को कादरचौक कस्बे में ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। उस दिन रविवार रात तक बिजली नहीं आई। दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सूचना दी। तब कहीं सोमवार शाम को कस्बे में ट्रांसफाॅर्मर लाकर रखा गया।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर रखने के केवल दो घंटे तक ही बिजली मिली होगी। इसके बाद कस्बे में आंधी आ गई, जिससे जर्जर लाइनें टूट गईं और फिर से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। लोगों ने फिर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क किया और लाइनें जुड़वाकर आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने लाइन जोड़ने का काम शुरू किया। जैसे-तैसे बुधवार तक लाइन जोड़ी गई और बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। बुधवार को दाे घंटे बिजली मिली होगी कि कस्बे का ट्रांसफॉर्मर फिर से फुंक गया। ऐसे में बृहस्पतिवार दोपहर तक ट्रांसफाॅर्मर लाने की कवायद चलती रही।

कस्बे के लोगों का कहना है कि यहां का ट्रांसफॉर्मर काफी ओवरलोडेड है। वह दो-तीन घंटे ही चल पाता है। जैसे ही आपूर्ति शुरू होती है कि लाइनें गर्म पड़ जाती हैं और वह फुंक जाता है। इससे बिजली व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। जब तक यहां बड़ा ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जाएगा, तब तक बिजली व्यवस्था ऐसे ही ढुलमुल रहेगी।

-
कादरचौक इलाके के तीनों उपकेंद्र ओवरलोडेड

कादरचौक इलाके में तीन विद्युत उपकेंद्र हैं। इनमें एक कादरचौक, दूसरा भूड़ा भदरौल और तीसरा असरासी है। तीनों उपकेंद्रों पर ओवररलोडिंग चल रही है। इससे लगातार इलाके में लाइनें टूट रहीं हैं या ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। लगातार इस अव्यवस्था के चलते किसानों का बहुत बुरा हाल है। उनकी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
-
लोगों ने कहा-समस्या का जल्द निस्तारण हो
कादरचौक कस्बे में जो ट्रांसफॉर्मर लगा है। उसकी क्षमता काफी कम है। इससे वह लगातार फुंक रहा है। यहां एक और ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना चाहिए। तब कहीं यहां की बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। इस पर अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।
- दिनेश कुमार, प्रधान कादरचौक

-
रविवार से लेकर अब तक दो ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। इन चार दिनों में पांच घंटे भी आपूर्ति नहीं मिली है। इससे व्यवस्था और खराब होती जा रही है। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हुए हैं। घरों में पंखा, कूलर तो शोपीस बनकर रह गए हैं। गर्मी में लोगों को बुरा हाल है। गरीबों के ई-रिक्शा तक चार्ज नहीं हो रहे हैं।
- सत्यपाल राठौर, कादरचौक
-
बिसौली : बिजली सुधार में अड़चनें, एक सप्ताह में नहीं खिंच पाई सात सौ मीटर लाइन

बिसौली (बदायूं)। बिसौली की बिजली व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं आया है। रोजाना अधिकारी व्यवस्था सुधारने की नई-नई योजनाएं बनाते हैं और शाम होते-होते सब बिगड़ जाती हैं। इसके चलते पिछले एक सप्ताह में अब तक सात सौ मीटर भी लाइन नहीं डाली जा सकी है।

कस्बे की गौसियाई मस्जिद के पास नई बस्ती की कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से मांं-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए लोगों ने कॉलोनी की हाईटेंशन काट दी थी। उन्होंने कहा था कि अब हाईटेंशन लाइन कॉलोनी से होकर नहीं जाएगी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर कॉलोनी के बाहर से हाईटेंशन लाइन निकालने का फैसला लिया था। इसके तहत गवां देवत तिराहे से बुध बाजार रोड पर हाईटेंशन लाइन डालने को खंभे लगाने का काम शुरू कर दिया गया। इस रूट पर 13 खंभे लगाए जा चुके हैं। इसके बाद अन्य खंभे लोगों ने लगने नहीं दिए। बताया जा रहा है कि इस रूट पर एक तरफ शिव मंदिर तो दूसरी तरफ मस्जिद है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम कर्मचारियों ने मस्जिद के सामने अंडरग्राउंड केबल डालने का काम शुरू किया था। इसी क्रम में उन्होंने मंदिर के सामने खुली लाइन डालने का काम शुरू किया तो लोग भड़क गए। उन्होंने लाइन डालने का विरोध कर दिया। बाद में तय हुआ कि यहां भी खुली लाइन नहीं डाली जाएगी।

-
बाइक पर गिरा खंभा, बाल-बाल बचा सवार

बिसौली कस्बे में खंभा लगाने के दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। शाम के समय कुछ कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। तभी एक बाइक सवार वहां खड़ा होकर देखने लगा। उसी समय खंभा हाथ से छूटकर बाइक पर गिर गया। उसका सवार उछलकर बाइक की टंकी पर जा बैठा। इससे वह बाल-बाल बच गया।

-
कादरचौक में नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा दिया गया है। अब वहां कोई दिक्कत नहीं है। बिसौली कस्बे में भी लगातार काम चल रहा है। वहां भी बृहस्पतिवार रात तक समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। जल्द ही यहां भी आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

- अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता

कादरचौक में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर।

कादरचौक में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर।

कादरचौक में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर।

कादरचौक में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर।

कादरचौक में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर।

कादरचौक में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed