फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply to 250 houses in Malgodam Road and Madhuban Colony stopped for seven hours.

Budaun News: मालगोदाम रोड और मधुबन कालोनी में सात घंटे से ठप 250 घरों की बिजली

Sun, 28 Jul 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 250 houses in Malgodam Road and Madhuban Colony stopped for seven hours.
बदायूं। मालगोदाम रोड व मधुबन कॉलोनी में भूमिगत केबल में फाॅल्ट से शुक्रवार की देर रात बिजली आपूर्ति फेल हो गई। करीब दो घंटे बाद फाॅल्ट ठीक होने पर आपूर्ति मिल पाई। वहीं, शनिवार की दोपहर 12.30 बजे अभियंताओं ने खंभों के सहारे नई केबिल डलवाने का काम शुरू किया। इससे आपूर्ति फिर बंद कर दी गई।
विज्ञापन



वहीं, शाम को नए खंभे घर के सामने लगाए जाने का कई जगह विरोध हो गया। इससे रात में साढ़े सात बजे तक 250 परिवारों की बिजली नहीं आई। एक जगह पर खंभा लगाते समय ड्रिलिंग की गई तो वहां नगर पालिका की पाइप लाइन फट गई। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आ गई।
विज्ञापन


दातागंज तहसील के 100 से अधिक गांवों में दस दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। नगरिया खनू गांव के प्रधान नरोत्तम ने बताया कि गांव के लिए 18 घंटे आपूर्ति का नियम है। सिस्टम ओवरलोड होने की वजह से यहां पर तय किया गया है कि एक फीडर को 24 फिर दूसरे फीडर को 24 घंटे लगातार आपूर्ति देकर 18 घंटे आपूर्ति का औसत पूरा किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। दो दिन पहले अधिकारियों को बताया था पर कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed