फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply system falters in the absence of contract workers

Budaun News: संविदा कर्मियों की गैर मौजूदगी में लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 06 Feb 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply system falters in the absence of contract workers
मोहल्ला ब्रह्मपुर में बिजली की लाइन ठीक करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। छंटनी में हटाए जाने के विरोध में 900 संविदा कर्मचारियों के लखनऊ जाने के बाद बृहस्पतिवार को विद्युत व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। तेज हवा चलने से सुबह से शाम तक जिलेभर में करीब 150 से अधिक फॉल्ट हुए, जिन्हें संभालने के लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर मौजूद दो ही लाइनमैन दौड़ते रहे। जैसे-तैसे व्यवस्था को संभाला गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में 1015 संविदा विद्युत कर्मी थे। इसमें 269 कर्मियों की संविदा खत्म कर दी गई है। इसके विरोध में बुधवार शाम को करीब 900 कर्मी धरने पर लखनऊ चले गए। ऐसे में महज 100 संविदाकर्मी ही 56 उपकेंद्रों पर बचे रह गए। प्रत्येक उपकेंद्र पर एक एसएसओ (परिचालक) और दो लाइनमैन बचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा चली। इससे लोकल छोटे फॉल्ट होने शुरू हो गए। लगातार उपकेंद्रों पर शिकायत आने लगीं। कहीं उपभोक्ता की केबल टूटकर गिरने की शिकायत आई तो कहीं ट्रांसफार्मर का स्विच जलने की। लगातार फॉल्ट होने की शिकायत के चलते महज दो ही लाइनमैन अपने-अपने क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था को संभालते नजर आए। कोई बड़ा फॉल्ट न होने से लाइनमैनों को राहत रही, लेकिन अधिक शिकायतों के चलते लाइनमैन पूरे दिन दौड़ते रहे। इसके अलावा आपातकालीन ओर परिचालन व्यवस्था को छोड़ विद्युत संबंधी अधिकतर कार्य ठप है। ओटीएस का कार्य भी पूरा तरह ठप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्येक उपकेंद्र पर पांच से 10 शिकायतें पहुंची
हर केंद्र पर बृहस्पतिवार को औसतन पांच से 10 फॉल्ट सही कराने की शिकायतें दर्ज हुईं। बदायूं शहर के पनबड़िया पर सात, ज्यारत की ढाक पर छह, कार्यशाला उपकेंंद्र पर सात शिकायतें आईं। चूंकि फॉल्ट छोटे थे, जिससे समय पर ही उनका निस्तारण करा दिया गया। बावजूद इसके अधिकांश उपभोक्ताओं की शिकायतें निस्तारित नहीं हो सकीं। इनमें सर्वाधिक केबल जोड़ने की शिकायतें रहीं।



खंभा टूटने से दो घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
शहर के कचहरी फीडर से पोषित शिवपुरम इलाके में गली नंबर चार में एक खंभा टूटकर गिर गया। इससे दो घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। यहां लाइनमैन सोनू मिश्रा और शीलेंद्र ने खंभे को फिर से खड़ा करके आपूर्ति बहाल की।


केबल टूटी, लेकिन जुड़ नहीं सकी
पनबड़िया उपकेंद्र पर पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सभी केबल टूटने से संबंधित थीं। लोटनपुरा, खंडसारी, पटेल मार्केट, अंबा टॉकीज और जवाहरपुरी से उपकेंद्र पर केबल को फिर से जोड़ने की शिकायतें हुई, लेकिन लाइनमैनों की कमी के कारण उपभोक्ताओं की लाइनें नहीं जुड़ सकीं।


टहनी गिरने से टूट गई लाइन
ढाक की ज्यारत के उपकेंद्र पर छह शिकायतें मिलीं। इसमें नगला शर्की में हवा के चलते पेड़ की टहनी टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई। इससे लाइन टूट गई। सूचना पर लाइनमैन अमित कुमार पहुंचे। यहां उन्होंने टहनी काटकर लाइन की मरम्मत की। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।


स्विच जलने से बाबा कॉलोनी में एक घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
कार्यशाला विद्युत उपकेंद्र से पोषित बाबा कॉलोनी में एचटी लाइन के ट्रांसफार्मर का स्विच सुबह करीब पांच बजे जल गया था। यहां लाइनमैन संजय और पंकज पहुंचे। दोनों ने स्विच को बदला। इसके चलते इलाके की करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा महाराज कॉलोनी में भी एलटी लाइन के ट्रांसफार्मर का स्विच जल गया था। यहां भी पौन घंटा आपूर्ति ठप रही।




बिल्सी में तेज हवा से मेनलाइन में हुआ फॉल्ट, आठ घंटे ठप रही बिजली
बिल्सी। बुधवार की रात चली तेज हवा के कारण रात के करीब दो बजे उझानी से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही मुख्य लाइन में अचानक से फॉल्ट आ गया। इससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई और विद्युत आपूर्ति करीब आठ घंटे ठप रही। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सप्लाई फिर से बहाल हो सकी। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि उझानी से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही मुख्य लाइन के नीचे पेड़ों की संख्या काफी अधिक है। इसके कारण आए दिन हवा के चलते ही लाइन में फॉल्ट हो जाते हैं। फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed