{"_id":"66edf6a252ae204b64047154","slug":"electricity-consumption-increased-by-25-in-one-year-payment-reduced-by-50-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126189-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक साल में बढ़ गई 25 फीसदी बिजली की खपत, भुगतान 50 प्रतिशत घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक साल में बढ़ गई 25 फीसदी बिजली की खपत, भुगतान 50 प्रतिशत घटा
विज्ञापन
कार्यालय अधिक्षण अभियंता। संवाद
बदायूं। पिछले एक साल में जनपद में 25.83 फीसदी बिजली की खपत बढ़ गई। विद्युत निगम उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली आपूर्ति देने का दावा कर रहा है, लेकिन उपभोक्ता बिजली बिल देने को तैयार नहीं। इस साल में अब तक मात्र 50 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही बिजली बिल का भुगतान किया है। यहां बता दें कि जनपद में 4.68 लाख बिजली उपभोक्ता हैं।
जिले में जमकर बिजली की खपत हो रही है। उपभोक्ताओं ने वर्ष 2023 में अप्रैल से लेकर अगस्त तक 794.882 मिलियन यूनिट बिजली की खपत की थी। उपभोक्ताओं द्वारा की गई बिजली की खपत का 187.06 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं इन्हीं माह में वर्ष 2024 में उपभोक्ताओं ने 1000.223 मिलियन यूनिट बिजली की खपत कर डाली। इस वर्ष के पांच माह का जिले के सभी उपभोक्ताओं को 230.5 करोड़ रुपये का भुगतान करना है, जो अभी आधे भी लोगों ने नहीं किया है। वहीं, एक साल के अंदर बिजली खपत में हुई बढ़ोतरी निगम को परेशान कर रही है। लोड अधिक होने के चलते लाइनों में आए दिन फॉल्ट आ रहे हैं।
मार्च का 190 करोड़ रुपये का बिल बकाया
वर्ष 2023 में 794.882 मिलियन यूनिट बिजली का बिल 187.06 करोड़ उपभोक्ताओं पर बकाया था। इसमें से विभाग ने 155.51 करोड़ रुपये वसूल लिए। बाकी अभी भी उपभोक्ताओं को देना है। इस साल अप्रैल से लेकर अगस्त का बिल उपभोक्ताओं पर 230.5 करोड़ रुपये बना है। इसमें अब तक निगम 166 करोड़ रुपये ही वसूल पाया है। ऐसे में विभाग ने बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अगर इसी तरह बढ़ती रही खपत तो करनी होगी क्षमता वृद्धि
विद्युत निगम को अब एक और डर सताने लगा है कि जिस तरह पिछले साल और इस साल में बिजली खपत की बढ़ोतरी हुई अगर यह आगे भी जारी रही तो जल्द ही बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ानी पड़ेगी। साथ ही जो बिजली घरों से उपभोक्ताओं के घरों तक लाइनें जा रहीं हैं उन्हें भी बदलना पड़ेगा।
पिछले साल के मुकाबले बिजली खपत में इस साल 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटने का काम शुरू किया जाएगा। -अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, बदायूं