{"_id":"5e060c478ebc3e881b4c35ca","slug":"electricity-badaun-news-bly3896505167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके के साथ फटा ट्रांसफार्मर, आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती। विद्युत उपकेंद्र में लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर शुक्रवार को ओवरलोडिंग के चलते धमाके के साथ फट गया। इससे आधे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। कस्बाइयों का कहना है कि कस्बे का विद्युत लोड अधिक है। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होते जाते हैं।
कस्बे के विद्युत उपेंद्र में 250 केवीए क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर की क्षमता के अनुसार कस्बे का विद्युत लोड अधिक है। ऐसे में ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते अक्सर फुंकता रहता है। शुक्रवार सुबह दस बजे करीब आपूर्ति शुरू हुई। करीब आधा घंटे बाद एक तेेज धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे तेल बहने लगा। गनीमत रही कि उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था। लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो वे घबरा गए, लेकिन बाद में पता चला कि ट्रांसफार्मर फटने की आवाज हुई है। कस्बाइयों का कहना है कि कई बार विभाग से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को कहा है, लेकिन विभाग अनसुना कर देता है। सबसे अधिक समस्या तो गर्मियों में आती है। वहीं अवर अभियंता नेम कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते फट गया हैै। उसको बदलवाया जा रहा है।