फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elections of local bodies

161 बूथों पर 782 मतदान कर्मी लगाने की तैयारी

Thu, 26 Mar 2015 12:19 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 26 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय निकाय के उप चुनाव को समय कम होने के कारण तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने चुनाव ड्यूटी को तैयारियां शुरू करा दी हैं। चार कर्मियों की मतदान टीमें बनाई जाएंगी। इसके लिए बूथों के लिए उतनी ही मतदान टीमें बनेंगी। इन टीमों के अलावा अतिरिक्त टीमें भी बनेंगी। इसके लिए 782 कर्मचारियों की जरूरत होगी। इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने के लिए सूचियां बनना शुरू हो गई हैं।
उप चुनाव को मतदान और मतगणना दो महत्वपूर्ण कार्य निर्वाचन विभाग को करने हैं। अब तक नामांकन और चुनाव चिह्न वितरण की कार्यवाही के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। सात अप्रैल को मतदान के दिन भी करीब ही हैं। उसके बाद नौ अप्रैल को मतगणना होगी। फिलहाल चुनाव में पोलिंग पार्टियों के लिए कर्मचारियों की जरूरत के हिसाब को विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की सूचियां मांगी गई हैं। 782 कर्मचारियों में करीब 130 कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे।
000
30 को होगा पहला प्रशिक्षण
मतदान में लगाए जाने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण अनिवार्य होने के नाते प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। पहला प्रशिक्षण 30 मार्च को दूसरा प्रशिक्षण एक अप्रैल को होगा। इसके लिए भी निर्वाचन कार्यालय व्यवस्था बनाने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed