{"_id":"621fc0b43f5e4b546e1c42bc","slug":"election-badaun-news-bly477101248","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना परिसर में नहीं ले जा पाएंगे कैलकुलेटर, मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना परिसर में नहीं ले जा पाएंगे कैलकुलेटर, मोबाइल
विज्ञापन
मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची डीएम, एसएसपी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ मंडी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी प्रत्याशी व मतगणना एजेंट मतगणना परिसर में ज्वलनशील पदार्थ, मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में 14 टेबल पर मतगणना होगी। डाक मतपत्रों के लिए बदायूं विधानसभा में तीन व अन्य सभी विधानसभाओं में दो-दो टेबल लगाई जाएंगी। सर्विस मतदाताओं से प्राप्त इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) की क्यूआर कोड की स्कैनिंग के लिए हर विधानसभा में एक-एक अतिरिक्त टेबल लगाई जाएगी।
-
मंडी के गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे एजेंट
विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मंडी समिति में होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। वहीं अधिकारियों, कार्मिकों, प्रत्याशियों व उनके एजेंट के आने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। मतगणना कार्मिक मुख्य द्वार गेट नंबर एक से वाहन सहित ड्यूटी कार्ड के साथ प्रवेश कर सकेंगे। अधिकारी भी इसी गेट से प्रवेश करेंगे। विधानसभा बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं के प्रत्याशी व मतगणना एजेंट मंडी समिति के गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। उनके वाहन की पार्किंग मंडी के सामने खेत में होगी। विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर व दातागंज के प्रत्याशी, मतगणना एजेंट अनेजा ग्राउंड से प्रवेश करेंगे। उनके वाहन की पार्किंग भी अनेजा ग्राउंड में ही होगी। गेट नंबर दो से ही पत्रकार, मीडिया सेंटर के लिए प्रवेश कर सकेंगे। बिना परिचय पत्र के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। संवाद