फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly man takes his own life by hanging in Keshavpur village.

Budaun News: 70 हजार पशुओं के वैक्सीनेशन का दावा, फिर भी कई गांवों में फैला लंपी वायरस

Wed, 23 Sep 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly man takes his own life by hanging in Keshavpur village.
टोड़ी राम, निवासी सराय सावन
बदायूं। जिले में लंपी वायरस (लंपी स्किन डिजीज)) का खतरा बढ़ रहा है। विभाग जिले में 70 हजार गोवंशों को लंपी वायरस का टीका लगाने का दावा कर रहा है, जबकि कई गांव में पशु इस रोग से ग्रस्त हैं। लोग खुद अपने खर्चे पर पशुओं का इलाज करा रहे हैं। वहीं, विभाग जिले में एक भी पशु को लंपी वायरस से पीड़ित नहीं मान रहा।
विज्ञापन

इस्लामनगर, दातागंज और जगत ब्लॉक के कई गांवों के पशुपालकों ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम उनके गांव में नहीं आई है। पशुपालकों ने बताया कि सहसवान विकास खंड के गांव मेवली रघुनाथपुर, इस्लामनगर ब्लॉक के करियामई में गोवंश में लंपी वायरस के लक्षण मिलने की चर्चा है। ग्रामीणों के अनुसार, गोवंश के शरीर पर गांठें निकल आई हैं, लेकिन विभाग इसे छिपाने में जुटा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित गोवंश के इलाज के लिए पशु मित्र पहुंचे, लेकिन पशु चिकित्साधिकारी ने पहुंचकर गांव की स्थिति को नहीं देखा। आरोप है कि आसपास के गांवों में टीकाकरण भी नहीं कराया गया। पशुपालकों का कहना है कि अगर जल्द टीकाकरण नहीं हुआ तो लंपी वायरस तेजी से फैल सकता है। पिछले साल भी सैकड़ों गोवंशों की मौत हो चुकी है। पशुपालकों ने इस मामले में शासन से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमारे गांव में लंपी का एक भी टीकाकरण पशुपालन विभाग की ओर से नहीं किया गया। हम सभी पशुपालक लंपी के प्रकोप से भयभीत हैं। - टोड़ी राम, निवासी सराय सावन


हमारे गांव में लंपी बीमारी चपेट में कई गोवंश आ चुके हैं। हमारी गाय भी लंपी की चपेट में है। विभाग की ओर से न तो टीकाकरण किया जा रहा है न ही पशुओं का इलाज किया जा रहा है, पशुपालक खुद ही पशुओं का इलाज करा रहे हैं। - चौधरी तेजपाल सिंह, निवासी मेवली


गांव में लंपी वायरस का एक भी टीकाकरण नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि हमारी गाय समेत कई पशुपालकों के गोवंश लंपी वायरस की चपेट में हैं। कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। - शेर सिंह, रघुनाथपुर



हमारे गांव में गोवंश बीमार हो रहे हैं। विभाग की ओर से गांव में एक भी टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। बीमारी फैल गई तो हम पशुपालकों को काफी नुकसान होगा। - उदयवीर सिंह, दम्मीनगर



लंपी वायरस के गोवंश के मिलने पर टीम को गांव में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उनमें लंपी वायरस है या नहीं। - प्रेम सिंह कोहली, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

टोड़ी राम, निवासी सराय सावन

टोड़ी राम, निवासी सराय सावन

टोड़ी राम, निवासी सराय सावन

टोड़ी राम, निवासी सराय सावन

टोड़ी राम, निवासी सराय सावन

टोड़ी राम, निवासी सराय सावन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed