फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly Man Beaten to Death After Trying to Stop People Creating a Ruckus While Drunk

Budaun News: शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों को टोका तो वृद्ध को पीटकर मार डाला, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 01:36 AM IST
सार

उसहैत थाना क्षेत्र के कुंवरगांव में 65 वर्षीय प्रेमपाल यादव की शराबियों की पिटाई से मौत हो गई। वह अपनी दुकानों के सामने लेटे थे। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर उन्हें पीटा। गंभीर हालत में थाने पहुंचे प्रेमपाल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Elderly Man Beaten to Death After Trying to Stop People Creating a Ruckus While Drunk
प्रेमपाल यादव। फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगांव में अपनी दुकानों के सामने सो रहे एक वृद्ध को शराब के नशे में धुत लोगों ने पीट डाला। घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर थाने पहुंचे। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और पुलिस भी उनसे कुछ नहीं कहती है। 

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगांव निवासी प्रेमपाल यादव (65 वर्ष) की गांव में ही अपनी कई दुकानें हैं। उन दुकानों के सामने चारपाई डालकर रविवार की रात सोये हुए थे। उनके पुत्र गुड्डू और नन्हें ने बताया कि गांव के ही अनुसूचित जाति के कुछ लोग उधर से निकले। उनका आरोप है कि ये लोग शराब के नशे में थे। वहां से गाली-गलौज और हंगामा करते हुए निकले। उन्हें टोका तो आरोपियों ने पिता प्रेमपाल यादव को पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोग डर की वजह से इन लोगों से नहीं बोल सके। उनका कहना था कि नशे में धुत्त आरोपियों का तमंचा भी वहां गिर गया। 
विज्ञापन


पिटाई से गंभीर घायल हुए प्रेमपाल यादव को लेकर रात में ही परिवार के लोग थाने पहुंचे। थाने में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गांव में दबिश नहीं दी। प्रेमपाल की मौत की सूचना थाने में दी गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिवार वालों को कहना है कि पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस पर समझौता कराने के नाम पर रकम लेने का आरोप
प्रेमपाल यादव की मौत के बाद परिजनों ने थाना उसहैत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिवारी गुड्डू ने बताया कि बीते तीन दिन पहले प्रेमपाल यादव और खेत के बटाईदार और उसके लड़कों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इसके बाद प्रेमपाल यादव ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता भी करा दिया। गुड्डू का आरोप है कि थाने में एक सिपाही ने उनसे फैसला कराने के एवज में 6,000 रुपये भी वसूल लिए। 

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में उसहैत थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed