{"_id":"674b762a5f51fa57cc0bb8dd","slug":"education-knowledge-test-will-be-held-at-six-centers-in-the-district-badaun-news-c-123-1-sbly1001-130186-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले में छह सेंटरों पर होगी शिक्षा विद्या ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले में छह सेंटरों पर होगी शिक्षा विद्या ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा एक दिसंबर को होगी। इसको लेकर जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर दाे पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में छात्राएं और दूसरी पाली में छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा में 4080 विद्यार्थी शामिल होंगे।
शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को फाउंडेशन की ओर से बुलंदशहर और सीतापुर में संचालित स्कूलों में कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट तक रहने-खाने की सुविधा के साथ ही शिक्षा भी निशुल्क दी जाती है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में छह सेंटर बनाए गए हैं।
शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में दोनों पालियों में 560 छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार इस्लामियां इंटर कॉलेज में 820, दातागंज के संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में 500, अलापुर के नेहरु इंटर कॉलेज में 620, बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज में 960, सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में 620 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए एआरपी और खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।