फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

मान्यता पांच तक की, 10 तक की कक्षाएं हो रहीं संचालित

Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
education
प्राथमिक विद्यालय खरखोली खुर्द का निरीक्षण करते बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अकबरपुर में चौधरी हाकिम सिंह प्राथमिक विद्यालय का बीएसए ने निरीक्षण किया तो पाया कि स्कूल की मान्यता तो कक्षा पांच तक है, जबकि 10 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस पर बीएसए ने छह से आठ तक के बच्चों को उच्च प्राथमिक स्कूल और नौ व 10 के बच्चों के संबंध में डीआईओएस को बताते हुए स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय खरखोली में रंगाई-पुताई ठीक नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक के वेतन पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में माफिया का बोलबाला रहा है। यही वजह है कि जिले में अब भी तमाम विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं या फिर मान्यता प्राइमरी की लेकर हायर सेकेंडरी तक कक्षाओं को संचालित कर रहे हैं। मंगलवार को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने उसावां क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अकबरपुर में स्थित चौधरी हाकिम सिंह प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां पर कक्षा एक से पांच तक की मान्यता थी, पर निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। ऐसे में बीएसए ने बीईओ उसावां को निर्देशित किया वह छह से आठ तक के बच्चों को गांव में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश कराएं। साथ ही कक्षा नौ व 10 के छात्र-छात्राओं के संबंध में डीआईओएस को बताते हुए संचालित अमान्य कक्षा/विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई करें। इधर ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय खरखोली खुर्द की रंगाई-पुताई ठीक नहीं मिली। इस पर प्रधानाध्यापक प्रीति वर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूजा शर्मा के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई, प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में चहारदीवारी नहीं थी और कायाकल्प के अन्य पैरामीटर्स भी पूरे नहीं थे। इस पर बीईओ म्याऊं और प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि बीडीओ और प्रधान से समन्वय स्थापित कर इन कामों को पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed