फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

अंग्रेजी के पेपर का पैकेट लाल टेप से चिपका मिला, दो पर गिरी गाज

Wed, 13 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
education
राहुल कुमार (बदायूं से)। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बलिया में पेपर लीक कांड की आंच बदायूं तक पहुंची थी। इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रश्नपत्र यहां भी रद्द हुआ। यही पेपर अब बुधवार को होना है। इससे पहले फिर नया घटनाक्रम सामने आया है। भटपुरा स्थित रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने सोमवार रात अधिकारियों को सूचना दी कि अंग्रेजी पेपर का पैकेट लाल रंग के टेप से चिपका है। अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचते, उससे पहले ही इन लोगों ने उस पैकेट का फोटो विभागीय ग्रुप में वायरल कर दिया। इस लापरवाही के लिए दोनों को दोषी मानते हुए हटा दिया गया है। विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि पेपर लीक होने को मानने से अधिकारी इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

30 मार्च को बलिया में इंटरमीडिएट का पेपर लीक होने के बाद बदायूं समेत 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा को निरस्त करा दिया गया था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 अप्रैल को इस पेपर को दोबारा कराने का फैसला लिया। ऐसे में बोर्ड कार्यालय से अंग्रेजी विषय के नए प्रश्नपत्रों को बदायूं भेजा गया। इसका वितरण सोमवार को डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार के निर्देशन में कराया गया। देर शाम तक सभी 98 केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को वितरित कर दिया गया। सोमवार रात को अधिकारियों को सूचना मिली की भटपुरा में जो अंग्रेजी विषय के पेपर का पैकेट पहुंचा है, वह कटा हुआ लग रहा है और उस पर लाल रंग का टेप चिपका है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रात में अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा राकेश कुमार, जेडी अजय कुमार द्विवेदी, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार और एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा भटपुरा स्थित रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और उन्होंने पैकेट की जांच की। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र के पैकेट पर लाल रंग का टेप चिपका हुआ था। उसी टेप से लिफाफे को सील किया गया था। यहां पेपर के पैकेट बोर्ड कार्यालय से ऐसे ही भेजे गए थे। पेपर लीक होने जैसी कोई बात नहीं थी। लेकिन इससे पहले ही क्योंकि भटपुरा पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक राहुल कुमार और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट भगवान किशोर ने विभागीय ग्रुप में पेपर के पैकेट का फोटो वायरल कर दिया तो इस लापरवाही के लिए डीआईओएस ने दोनों को दोषी मानते हुए केंद्र से हटा दिया। विभागीय कार्रवाई की बात भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोमवार शाम सूचना मिली तो तुरंत मैं, अपर सचिव माध्यमिक, जेडी, एसडीएम केंद्र पर पहुंच गए। वहां पर जांच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जानबूझकर विभाग की छवि धूमिल करने और पैकेट का फोटो ग्रुप में डालकर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। लापरवाही पर केंद्र व्यवस्थापक राहुल कुमार और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भगवान किशोर को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अन्य की तैनाती कर दी है।
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस

भगवान किशोर। (बदायूं से)संवाद

भगवान किशोर। (बदायूं से)संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed