बदायूं। जिले में रविवार को दो पालियों में विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। यहां पर पंजीकृत 6275 में 2891 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। अधिकारी लगातार केंद्रों पर चेकिंग करते रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से प्रदेश सरकार के सहयोग से बुलंदशहर में हाईटेक सुविधाओं से लैस विद्या ज्ञान आवासीय स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इस विद्यालय में छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां प्रवेश पाने के लिए छात्रों को प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा को पास करना होता है। इसको लेकर रविवार को जिले के छह कॉलेजों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 645 के सापेक्ष 303, दूसरी पाली में 635 के सापेक्ष 327, मोहन सिंह मेमोरियल स्कूल में प्रथम पाली में 630 के सापेक्ष 242, दूसरी पाली में 620 के सापेक्ष 289, ग्लोबल हेरिटेज पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में 540 के सापेक्ष 246, दूसरी पाली में 530 के सापेक्ष 263, चिरौंजी लाल धर्मपाल कन्या इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 380 के सापेक्ष 197, दूसरी पाली में 410 के सापेक्ष 229, भगवान सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 480 के सापेक्ष 191 दूसरी पाली में 475 के सापेक्ष 168, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहसवान में 465 के सापेक्ष 210, दूसरी पाली में 465 के सापेक्ष 226 क्रमश: छात्राओं और छात्रों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।