{"_id":"623dd137cb76dd05df68dd49","slug":"education-badaun-news-bly4792617197","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुकछुक चली बच्चों की ट्रेन, खूब की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुकछुक चली बच्चों की ट्रेन, खूब की मस्ती
विज्ञापन
ट्वाय ट्रेन का मजा लेते बच्चे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना काल के साये से उबरे माहौल में स्कूलों ने बच्चों को लुभाने व पढ़ाई में उनका ध्यान लगाने के लिए प्रतियोगिताएं शुरू की हैं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता पखवाड़ा शुरू किया गया है। यहां बच्चों के लिए खासतौर से तैयार कराई गई ट्वाय ट्रेन आकर्षण का केंद्र बनी है।
स्कूल के प्रबंधक शरद बंसल ने बताया कि दो वर्षों से कोरोना महामारी ने बच्चों की पढ़ाई के स्तर को काफी हद तक प्रभावित किया है। बच्चों का बौद्धिक विकास भी अपेक्षा के मुताबिक गतिशील नहीं हुआ। उनके स्कूल की ओर से 21 मार्च से 13 अप्रैल तक निशुल्क बहुमुखी प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसका विशेष आकर्षण बच्चों की विभिन्न गतिविधियां हैं जिनसे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नि:शुल्क रूप से वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
इसी क्रम में शुक्रवार को बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल की ओर से उपहार प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए विद्यालय की अध्यापिकाओं ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ट्वाय ट्रेन से विद्यालय का भ्रमण कराया गया। ट्रेन में बच्चों ने खूब मस्ती की।