{"_id":"623b6ce6cc343954fd6026b4","slug":"education-badaun-news-bly479106967","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 99 केंद्रों पर आज से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 99 केंद्रों पर आज से होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
जीजीआईसी में मेज पर चस्पा की गई रोल नंबर स्लिप। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। 99 परीक्षा केंद्रों पर 276 विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर के 59420 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर डेस्क, बेंच का इंतजाम करने के साथ सिटिंग प्लान के हिसाब से स्लिप चिपकाने का काम पूरे दिन चला।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ पुलिस-प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार से दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। ऐसे में प्रथम पाली सुबह आठ से सवा 11बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक निर्धारित की गई है। बुधवार को परीक्षा केंद्रों के कमरों में सिटिंग प्लान तैयार करने और डेस्क स्लिप लगाने का काम चलता रहा। जिन विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है, उन्हें कार्यमुक्त किया गया।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
-
हर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को किया परीक्षा ड्यूटी से मुक्त
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पहली बार ऑनलाइन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत बेसिक के शिक्षकों के सामने आ रही थी क्योंकि अधिकतर विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई। ऐसे में बेसिक की वार्षिक परीक्षा प्रभावित होने की स्थिति पैदा हो गई थी। इसको लेकर उन्होंने अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी। डीआईओएस ने बताया कि ऐसे में अब बोर्ड कार्यालय की ओर से सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही बाकी स्टाफ को तुरंत रिलीव करने के लिए बीएसए के माध्यम से बीईओ को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
-
दो सुपर और पांच जोन में बांटा जिला
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिहाज से जिले को दो सुपर, पांच जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन में सीडीओ, एडीएम प्रशासन के अलावा एसपी सिटी, एसपी देहात को लगाया गया है। जबकि पांच जोन की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम से लेकर तहसीलदार को दी गई है। इसके अलावा 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त में रखा गया।
-
कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया
यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जो बोर्ड परीक्षा वाले दिन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सक्रिय रहेगा। डीआईओएस ने बताया कि कंट्रोल रूम का नंबर 05832-220 और 156 होगा।
-
27 परीक्षा केंद्र संवेदनशील
जिले के 27 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इनमें सदर तहसील के नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला, दयानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मचलई, सहसवान का मां शारदा इंटर कॉलेज पडरिया, आरती यादव टीसी यादव शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज वसावनपुर बिल्सी के नाम शामिल हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है।
-
जिले में परीक्षा केंद्र-99
- संस्थागत हाईस्कूल-20781 छात्र, 12371 छात्राएं
- संस्थागत इंटरमीडिएट में 15093 छात्र, 9566 छात्राएं
- प्राइवेट हाईस्कूल में 124 छात्र, 64 छात्राएं
- प्राइवेट इंटरमीडिएट में 1025 छात्र, 396 छात्राएं
- छह सचल दल बनाए गए हैं, हर दल में रहेंगे पांच लोग
---
---
एसडीएम ने देखी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं
बिल्सी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बुधवार को एसडीएम विजय कुमार मिश्र ने नगर के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। यहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तथा वॉइस रिकॉर्डर को देखा और केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि उन्होंने नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंदों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए विद्यालय में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा और गेट पर ही परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र से सौ मीटर तक फोटो स्टेट, स्कैनर मशीन की दुकानें बंद रहेंगी। यदि किसी की फोटो स्टेट की दुकान खुली पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में सात परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इन पर प्रशासन की पूरी नजर रहेगी। संवाद