{"_id":"621e6e70ef75d9484f795acd","slug":"education-badaun-news-bly476999742","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं होता
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग में मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस प्रथम इकाई के ग्राम नरऊ बुजुर्ग में चल रहे विशेष शिविर के छठे दिन स्वास्थ्य साधना दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को उत्तम शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के तरीके बताए। कहा कि प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति जल्द बीमार नहीं होता।
डॉ. जायसवाल ने प्राकृतिक व सक्रिय जीवन, संयमित आहार, भरपूर निद्रा, शारीरिक श्रम, योग व्यायाम के साथ मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। जंतु विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक समस्याओं का समाधान करने के लिए सक्रिय रहना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव ने कहा कि युवाओं में लोकप्रिय फास्ट फूड और बाजार के भोज्य पदार्थ भविष्य में जानलेवा सिद्ध हो सकते हैं। संचालन दिव्या राजपूत ने किया। इस मौके पर गोविंद शर्मा, ललित कुमार, बंटी, अंकित मौर्या, महिमा कश्यप, स्नेहा पांडे, आशीष, पायल, कोमल श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद