{"_id":"611d57548ebc3e7a2113051a","slug":"education-badaun-news-bly4567929168","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : नंबरों से नहीं है संतुष्ट तो दें परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : नंबरों से नहीं है संतुष्ट तो दें परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई को जारी हो चुका है। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो उन्हें मिले अंकों को लेकर ज्यादा खुश नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से राहत दी गई है। वे अब बोर्ड की परीक्षाएं दे सकते हैं। जो भी अंक ज्यादा मिलेंगे उनको अंकपत्र में जोड़ दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए छात्र-छात्राओं को 17 से 27 अगस्त तक कॉलेज में आवेदन करना होगा। वहीं खास बात यह है कि इसके लिए अलग से परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा।
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम एक साथ जारी किया गया था। परीक्षा में मिले अंकों से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं संतुष्ट नहीं थे। उनके अनुसार परीक्षा होती तो उनका परिणाम ज्यादा बेहतर होता। ऐसे विद्यार्थियों के लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा जिसका कोई शुल्क नहीं होगा। इसके लिए 17 से 27 अगस्त तक कॉलेज में आवेदन करना होगा।
इधर, अंक देने में गड़बड़ी और विद्यालय द्वारा अंक भेजने पर भी परिणाम विद हेल्ड करने संबंधी आपत्तियों का निस्तारण करने की प्रक्रिया भी क्षेत्रीय कार्यालय में शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
-
यूपी बोर्ड की ओर से 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। जिन छात्र-छात्राओं को लगता है कि उनके नंबर कम आए हैं, वह इस परीक्षा में शामिल हो सकते है।
- डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक