फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

पढ़े लखनऊ की तर्ज पर हुआ कार्यक्रम ‘पढ़े बदायूं’

Tue, 19 Nov 2019 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। पढ़े लखनऊ अभियान की तर्ज पर पढ़े बदायूं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्य, प्राचार्य को निर्देशित किया था। इस कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों/ महाविद्यालयों में एक साथ, एक समय में अपनी-अपनी कक्षाओं में विद्यार्थियों ने ज्ञान वर्धक पुस्तकों को पढ़ा।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर जिले भर के स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालयों में ‘पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ’ की तर्ज पर ‘पढ़े बदायूं-बढ़े बदायूं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने स्कूल, कॉलेजों में सामूहिक रूप से पढ़ाई की। वहीं कुछ जगह कॉलेज में शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन के निर्देशन में कार्यक्रम में हुआ। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को पुस्तकों को पढ़ने को प्रेरित करने के लिए किया गया। रुदायन के नेहरू इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विभिन्न आकृतियों जैसे भारत का मानचित्र, वर्ग, वृत्त आदि के अनुसार बैठाया गया जहां बैठकर छात्र-छात्राओं ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों का पाठ किया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अध्ययन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़े बदायूं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी पसंद की कोई भी ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में डॉ. अनीता कुमारी ने छात्राओं को सामूहिक रूप से पढ़ाई करने के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed