फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

अब पुराने संस्थान के मुताबिक ही मिलेगी छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति

Mon, 23 Sep 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। अब विद्यार्थियों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि अगर कोई छात्र-छात्रा (बीए, बीएससी, बीकॉम) में प्रवेश ले लेते हैं, छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करके लाभ ले लेते हैं और बीच में ही उनका किसी अन्य संस्थान में प्रवेश हो जाता है, तो ऐसे छात्र-छात्राएं नए कोर्स में पढ़ाई तो कर सकते हैं, लेकिन उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ पुराने संस्थान के हिसाब से ही दिया जाएगा। उन्हें नए संस्थान के मुताबिक छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी। अगर छात्र-छात्राएं आवेदन करेंगे तो भी ऑनलाइन सिस्टम इसे नहीं लेगा।
विज्ञापन

जिले में कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो बीए, बीकॉम और बीएससी आदि कर रहे हैं और उन्होंने पहले व दूसरे वर्ष की छात्रवृत्ति भी प्राप्त कर ली है। अब इनका एडमिशन बीएड, बीटीसी, नर्सिंग कोर्स, आईटीआई आदि में हो गया है। ऐसे में उन्होंने नए कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है, लेकिन इन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर तमाम छात्र-छात्राएं समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। अब शासन का आदेश है कि इस तरह के लोगों का आवेदन दूसरे संस्थान के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन्हें पूर्व संस्थान के मानक के अनुसार ही छात्रवृत्ति मिलेगी। जिला समाज कल्याण रामजनम ने बताया कि इसके बारे में शैक्षणिक संस्थाओं को जानकारी दी चुकी है। शासन के निर्देश के अनुसार काम किया जाएगा। आगे जो भी निर्देश मिलेंगे, उसके बारे में कॉलेजों को बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed