Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eco clubs will be formed in schools, students will be aware about environmental protection.

Budaun News: स्कूलों में बनेंगे इको क्लब, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे विद्यार्थी

Sun, 24 May 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 24 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eco clubs will be formed in schools, students will be aware about environmental protection.
बदायूं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। साथ ही उन्हें प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निर्देशों के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि स्कूलों में गठित होने वाले इको क्लब विद्यालय स्तर पर विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का संचालन करेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों से भी जोड़ा जाएगा। शिक्षा अधिकारियों का मानना है कि पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही जागरूकता विकसित करना जरूरी है। इको क्लब के माध्यम से छात्र न केवल पर्यावरण के महत्व को समझेंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक कर सकेंगे। विद्यालयों में समय-समय पर पौधरोपण अभियान, जागरूकता रैलियां, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं और स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed