फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-rickshaw overturned after its wheel got stuck in a pit, driver died after getting crushed

Budaun News: गड्ढे में पहिया जाने से ई-रिक्शा पलटा, दबने से चालक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after its wheel got stuck in a pit, driver died after getting crushed
बदायूं। उसहैत थानाक्षेत्र के पुल के पास गड्ढे में पहिया जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

गांव नया नगला निवासी सुरेंद्र (40) पुत्र सोहनपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। 14 अगस्त की शाम वह खाली ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। उसहैत पुल के पास सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया चला गया। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सुरेंद्र काफी देर तक ई-रिक्शा के नीचे दबे रहे।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ई-रिक्शा को सीधा करने के बाद सुरेंद्र को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पर तीन बेटे व चार बेटियां हैं। इनमें दो बेटों की शादी हो चुकी है। सुरेंद्र की मौत से चार बेटियों की परवरिश का जिम्मेदारी उनकी पत्नी के कंधों पर आ गई है। उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed