{"_id":"663aaa4bb5bb7d3ef90f8075","slug":"e-rickshaw-driver-injured-in-fight-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118357-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मारपीट में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मारपीट में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
संजीव का फाइल फोटो।
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव सतेती चूरा पट्टी में मारपीट में घायल ई-रिक्शा चालक संजीव कुमार (32) की सोमवार शाम मौत हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, संजीव कुमार पुत्र विजय प्रकाश सैनी ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसने कुछ दिन पहले अपना ई-रिक्शा गिरवी रख दिया था। रविवार को वह रुपये देकर अपना ई-रिक्शा छुड़ाने जा रहा था। तभी गांव का एक युवक उसके रुपये लेकर भाग गया।
आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत युवक के भाई फईम अहमद से की तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। परिवार वाले उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वाले दोपहर बाद युवक का शव लेकर गांव पहुंचे और जाम लगाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ई-रिक्शा चालक की मौत हार्टअटैक बताई गई है। इसमें जांच के बाद ही कार्रवाई कराई जाएगी।