फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drug Department raids nine wholesale medical stores.

Budaun News: नौ होलसेल मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग का छापा

Thu, 17 Sep 2026 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drug Department raids nine wholesale medical stores.
जरीफनगर के दहगवां में एक मेडिकल स्टोर पर ​कागजात चेक करते औष​धि निरीक्षक। संवाद
जरीफनगर। नगर दहगवां में बृहस्पतिवार को औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के नौ होलसेल मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। बिल-वाउचर में कमियां मिलने पर नोटिस जारी करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक डॉ. लवकुश प्रसाद ने टीम के साथ एक-एक कर सभी थोक दवा दुकानों पर पहुंचकर सघन जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान दवाओं के रखरखाव, कोल्ड चेन में रखी जाने वाली दवाओं के तापमान, एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण, नारकोटिक्स दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री के बिल-वाउचर, लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति और सीसीटीवी समेत अन्य अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में होलसेल मेडिकल स्टोरों का वार्षिक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दहगवां में नौ दुकानों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश दुकानों पर व्यवस्थाएं सही मिलीं, लेकिन कुछ मेडिकल स्टोरों पर बिल-वाउचर और अभिलेखों के रखरखाव में कमियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दुकान पर नकली या अवैध दवा नहीं मिली है, जिन दुकानों पर कमियां मिली हैं, उन संचालकों को जल्द ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक न मिलने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed