{"_id":"92db93086f4c7f31c992578fa1e0eb0d","slug":"drm-is-not-reached-preparations-have-seemed-perfect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे डीआरएम, धरी रह गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे डीआरएम, धरी रह गईं तैयारियां
बदायूं
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) चंद्रमोहन जिंदल के रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित निरीक्षण में नहीं पहुंचने की वजह से कराई गई तैयारियां धरी रह गईं। साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस भी ली।
डीआरएम के शनिवार को बदायूं, कासगंज और मथुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने का कार्यक्रम था। इसकी जानकारी होने पर रेल अधिकारियों ने स्टेशन परिसर की सफाई-सफाई कराने के साथ ही रेलवे लाइनों को भी साफ करा दिया था। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों को भी चमका दिया था, क्योंकि इससे पहले निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कराने के खास निर्देश दिए थे।
रेलवे के अधिकारियों के साथ आरपीएफ भी सुबह से ही स्टेशन पर मुस्तैदी से डटी नजर आई। वहीं ठेकेदारों ने मुख्य गेट पर लगाया गया मैटेरियल हटा दिया और वहां पर साफ-सफाई कराई गई। काफी दिनों से बंद चल रहा फुटओवरब्रिज का काम शुरू करने के लिए ठेकेदार ने स्टेशन परिसर में मैटेरियल लगवा दिया, जिससे कि ओवरब्रिज पर लिंटर डालकर सीढ़ियां बिछाने का काम किया जा सके। इन सब तैयारियों के साथ डटे अधिकारियों को शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि डीआरएम ने बदायूं के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। अब वह कासगंज और मथुरा में निरीक्षण करेंगे। इससे अधिकारियों को खासी राहत मिली।