फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Drivers' training proved useful, accidents reduced by 50%

Budaun News: चालकों का प्रशिक्षण आया काम, हादसे 50 फीसदी घटे हादसे

Mon, 12 Aug 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drivers' training proved useful, accidents reduced by 50%
बदायूं। रोडवेज बसों के संचालन के साथ-साथ परिवहन निगम सड़क हादसे रोकने की भी कोशिश कर रहा है। चालकों को प्रशिक्षण देने के बाद यह कोशिश भी रंग लाई। वर्ष 2023 से करीब 50 फीसदी सड़क हादसे कम हुए हैं। इससे परिवहन निगम का नुकसान भी घटा है। इससे पहले दो-चार रोडवेज बसें थाना या पुलिस चौकियों में खड़ी रहती थीं। न तो उनका संचालन हो पाता था और न ही उनसे कोई आमदनी ही होती थी। परिवहन निगम आज भी चालकों को सीमित गति में बस चलाने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

दो साल पहले परिवहन निगम की ओर से मंडल के 225 चालकों को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें करीब 70 चालक बदायूं के शामिल थे। प्रशिक्षण में बसों की गति से लेकर दूसरे वाहनों की सुरक्षा, अपनी बस के यात्रियों और खुद की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया था। इस दौरान चालकों को मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए बस चलाने को कहा गया था और बाद में उसका असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुताबिक 2022-23 में रोडवेज बसों से 36 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें अधिकतर बसें रोडवेज की क्षतिग्रस्त हुईं थीं। कई यात्री भी घायल हुए थे। प्रशिक्षण के बाद चालकों ने खुद में सुधार लाना शुरू किया। इससे 2023-24 में रोडवेज बसों से केवल 16 सड़क हादसे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात अच्छी रही कि पिछले जून माह में एक भी सड़क हादसा नहीं हुआ। परिवहन निगम का मानना है कि यह प्रशिक्षण का असर है। अगर समय-समय पर चालकों को प्रशिक्षण दिया जाए तो एक दिन सड़क हादसों की संख्या शून्य हो जाएगी। परिवहन निगम इसी दिशा में प्रयासरत है।

पिछले माह आया था आदेश- चालक सीट के सामने लगाएंगे अपने परिवार का फोटो
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पिछले माह परिवहन निगम की ओर से एक आदेश जारी हुआ था कि बड़े वाहनों के चालक अपनी सीट के सामने अपने परिवार का फोटो लगाएंगे। फिर वाहन चलाने के दौरान अपने परिवार का ध्यान जरूर रखेंगे। जब वह अपने परिवार का ध्यान रखेंगे तो दूसरे वाहनों का ध्यान उन्हें स्वत: आ जाएगा।


करीब दो साल पहले परिवहन निगम की ओर से 225 चालकों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें 70 चालक बदायूं के थे। तब से रोडवेज बसों से होने वाले हादसों में कमी आई है। हम इन हादसों को शून्य तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। बसों का बेड़़ा भी दुरुस्त किया जा रहा है। - धनजी राम, सेवा प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed