फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Driver-operator brought only ten passengers from Delhi

Budaun News: जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए

Fri, 14 Apr 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Driver-operator brought only ten passengers from Delhi
बाबा साहब की जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पर पार्क में शुरू हुआ तीन दिवसीय समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वाधान में बाबा साहब के जन्म दिवस पर अंबेडकर पार्क में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ करते हुए समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से किया गया। ब्रह्मानंद बौद्ध ने बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। कहा कि सभी लोगों को बाबा साहब के जीवन से सीखना चाहिए। उन्होंने समाज में समानता लाने के लिए पूरा जीवन लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इसमें मुख्य आकर्षण लाइट ऑफ एशिया डांस ग्रुप रहा। लिखा है नाम दिल पर भीम का, हम तो जय भीम वाले जीते हैं शान से, गाने पर हुए डांस ने मौजूद लोगोंं का मन मोह लिया। इस मौके पर आरपी त्यागी, पवन गौतम, हरीश दिनकर, महिपाल टंडन, भारत सिंह जाटव, अमित भास्कर, अनिल सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed