{"_id":"6695b0b565b8f974cb089264","slug":"driver-on-leavepassengers-unable-to-go-to-tanakpur-badaun-news-c-123-1-sbly1004-122358-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अवकाश पर चालक... टनकपुर नहीं जा पा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अवकाश पर चालक... टनकपुर नहीं जा पा रहे यात्री
Tue, 16 Jul 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। 25 जून से टनकपुर के लिए रोडवेज बस चलना बंद हो गई है। इस वजह से जिले के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस का संचालन बंद होने के पीछे चालक के अवकाश पर जाने का कारण सामने आया है।
बदायूं से अधिकांश लोग माता पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। पूर्णागिरि मेला के दौरान स्पेशल ट्रेन तक चलाई जाती है। पिछले दो साल तक टनकपुर रोडवेज बस सेवा बंद रही थी। उस दौरान जिले के श्रद्धालु केवल ट्रेन या दूसरे जिलों की रोडवेज बसों में सवार होकर टनकपुर पहुंच रहे थे।
इस पर जिले के कई संगठनों ने ज्ञापन देकर रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग की थी। तत्कालीन एआरएम राजेश कुमार के प्रयास से 19 जनवरी 2024 को रोडवेज बस सेवा शुरू हुई थी। तब से लगातार बस टनकपुर आ जा रही थी लेकिन 25 जून से इस सुविधा पर ग्रहण लग गया। 25 जून को चालक दिलीप सक्सेना 20 दिन के अवकाश पर चले गए। बता दें कि पिछले दो माह से उन्होंने कोई अवकाश नहीं लिया था। इससे रोडवेज बस सेवा प्रभावित हो गई।