फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   drama staged in ramlila festival two days later

दो दिन बाद रामलीला महोत्सव में हुआ नाटक का मंचन

Sun, 25 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

गांधी ग्राउंड में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में दो दिन से बारिश होने के कारण टल रहा नाटक का मंचन शनिवार को किया गया। गांधी ग्राउंड में आयोजित महोत्सव में इन दिनों धार्मिक नाटकों का मंचन किया जा रहा है। शनिवार को गौरी-गणेश और भगवान शंकर के पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू हो गया।

विज्ञापन
drama staged in ramlila festival two days later
कादरचौक में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में दो दिन से बारिश होने के कारण टल रहा नाटक का मंचन शनिवार को किया गया। लोगों ने देर रात तक इसका आंनद लिया। रविवार को बिरुआबाड़ी मंदिर से शिवविवाह शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

गांधी ग्राउंड में आयोजित महोत्सव में इन दिनों धार्मिक नाटकों का मंचन किया जा रहा है। दो दिन से बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया था, जिससे नाटकों का मंचन नहीं हो पा रहा था। शनिवार को जब रात में बारिश का जोर थमा तो यहां धार्मिक नाटक का मंचन किया गया, जिसका देर रात तक लोगों ने आंनद लिया। रविवार को शिवविवाह शोभायात्रा के आयोजन के साथ नाटक का आयोजन भी किया जाएगा। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि शनिवार को शाम के समय बिरुआबाड़ी मंदिर से शिव विवाह शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कादरचौक। कस्बा स्थित रामलीला मैदान में हरिबाबा गौरांग रामलीला नाट्य कला कंपनी वृंदावन के कलाकारों द्वारा मनमोहक मंचन किया गया। प्रथम दिवस में बारिश के बावजूद वाटरप्रूफ पंडाल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग को कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इसमें आसुरी शक्तियां समाप्त करने को प्रभु के अवतार का वर्णन किया गया। मेले के साथ ही खेल तमाशे भी लगे हुए हैं। अंतिम दिनों में दंगल का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामनगर। शनिवार को गौरी-गणेश और भगवान शंकर के पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू हो गया। दवा व्यापारी शैलेश गुप्ता ने रामलीला का शुभारंभ किया। पहले दिन शिव विवाह का मंचन किया गया। मंचन में हरिद्वारी नाथ गोस्वामी कलाकारों के साथ रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रबंधक विनोद शंखधार, निखिल गुप्ता, संजीव कुमार, ओम मिश्रा, त्रिलोकी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed