{"_id":"67a8ec52f5bb18a0520d0605","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-and-lata-mangeshkar-company-champion-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134069-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डाॅ.भीमराव आंबेडकर और लता मंगेशकर कंपनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डाॅ.भीमराव आंबेडकर और लता मंगेशकर कंपनी चैंपियन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर में स्काउट गाइड शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं
- फोटो : विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते अतिथि। संवाद
बिनावर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनावर में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भव्य गेट और सुंदर रंगोली बनाई। स्काउट वर्ग में डॉ. भीमराव आंबेडकर टोली और लता मंगेशकर कंपनी ओवरऑल चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत रघुवंशी ने कहा कि युवा हर चुनौती का सामना करने की ताकत रखते हैं और हर कार्य को संभव कर दिखाते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपनी शक्तियों को सृजन के कार्य में लगाएं। हर चुनौती का धैर्य और साहस के साथ मुकाबला करें। प्रधानाध्यापक सचिन सक्सेना ने कहा कि बच्चों की रुची को पहचानें और उनका मनोबल ऊंचा उठाएं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, जमाल अख्तर, एसएमसी अध्यक्ष दिलावर ने बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। गाइड वर्ग में लता मंगेशकर कंपनी प्रथम, सुनीता विलियम्स द्वितीय, अरुणिमा सिन्हा रहीं, जबकि स्काउट वर्ग में डॉ. भीमराव आंबेडकर टोली प्रथम, रतन टाटा द्वितीय, डी गुकेश तृतीय स्थान पर रहीं।
एआरपी बीपी सिंह गौतम, एआरपी परमानंद शर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार निर्णायक रहे। प्रीति माहेश्वरी के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका तलत अंसारी ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर हिना अनवर, अर्जुन यादव, धीरेन्द्र, सुनीता कुमारी, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। संचालन यीयुत्स कुमार सिंह जयंत, प्रीति माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया।
बच्चों में सेवा भावना पैदा करें शिक्षक
बदायूं। आत्माराम महाविद्यालय अलापुर में भारत स्काउट-गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। डीएलएड ने तंबुओं का शहर बसाया। सुंदर गेट और रंगोली सजाई। भारत माता और स्वामी विवेकानंद टोली ऑलओवर चैंपियन रही। इस मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार, बैकुंठ नारायण, राबेल सिंह, ललित बाजपेई, मंजू बाजपेई, पुष्पा देवी आदि रहीं। संवाद