{"_id":"641ca2c53ba14e9f0a0bb924","slug":"dont-sell-the-land-for-the-fathers-bail-in-this-doubt-the-grandmother-was-killed-badaun-news-c-4-1-104241-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिता की जमानत के लिए जमीन न बेच दे... इसी शक में दादी की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिता की जमानत के लिए जमीन न बेच दे... इसी शक में दादी की कर दी हत्या
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। भैंसोरा में रहने वाली बुजुर्ग रहीसा देवी की हत्या में उनके पोते अवनीश उर्फ सल्लू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सल्लू को शक था कि उसके पिता ओमवीर की जमानत कराने के लिए दादी जमीन बेच देगी। यह उसने रहीसा से कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने दादी की हत्या कर दी थी।
रहीसा देवी (70) का इकलौता बेटा ओमवीर जेल में है। दो दिन पहले जेल में बेटे से मुलाकात नहीं होने पर रहीसा मंगलवार शाम घर लौटी तो अवनीश ने पहले तो ताने मारे फिर कहने लगा कि जमीन बेची तो परिवार के लोग दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे।
रहीसा के भाई सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव पलिया मेहंदी निवासी नरेश यादव ने बताया कि अवनीश ने रहीसा को लाठी-डंडों से पीटा था। पिटाई से ही उनके माथे, चेहरे पर आंखों के पास चोट आई थी। रहीसा का लिवर भी फट गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह पुष्ट हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि रहीसा का शव बुधवार तड़के घर के आंगन में पड़ा मिला था। आरोपी अवनीश घटना के बाद से घर से फरार था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतका के भाई नरेश की तहरीर पर अवनीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अवनीश की गिरफ्तारी के लिए कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।