फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Domestic consumers are not paying electricity bills more than commercial consumers

Budaun News: व्यावसायिक से ज्यादा घरेलू उपभोक्ता जमा नहीं कर रहे बिजली बिल

Tue, 03 Dec 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Domestic consumers are not paying electricity bills more than commercial consumers
कार्यालय अ​धिशासी अ​भियंता। संवाद
बदायूं। जिले के 2,25,412 बिजली उपभोक्ताओं पर 788 करोड़ रुपये का बकाया है। सबसे अधिक बकाया घरेलू उपभोक्ताओं पर है। बकाये पर छूट के लिए ओटीएस योजना 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। बिल एक मुश्त जमा करने वालों को सरचार्ज यानी ब्याज पर 100 फीसदी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी बिजली निगम बकाया बिल वसूल नहीं पा रहा है। बकाया वसूलने के लिए अधिकारी उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का भी काम कर रहे हैं। इसके बाद भी उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया है। शासन ने अब ओटीएस योजना शुरू करके उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर लगने वाले सरचार्ज में छूट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले में घरेलू उपभोक्ता 2,17,876 हैं। इन पर 720 करोड़ रुपये बकाया है। साथ ही व्यावसायिक 6,670 उपभोक्ताओं पर 51 करोड़ और निजी संस्थान के 55 उपभोक्ताओं पर 49 लाख बकाया है। वहीं औद्योगिक इकाइयों के 811 कनेक्शनधारकों पर 12 लाख रुपये बकाया हैं। कुल बकाया 788 करोड़ के करीब है। अगर यह उपभोक्ता एक मुश्त बिजली बिल जमा करते हैं तो उन्हें सरचार्ज पर 100 फीसदी छूट मिलेगी। साथ ही अगर किश्तों में बिल जमा करेंगे तो सरचार्ज पर कम छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 15 दिसंबर से ओटीएस योजना शुरू होने जा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है वह ओटीएस योजना का लाभ उठाकर ब्याज में छूट पा सकते हैं। - नागेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed