फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doing yoga will help in reducing obesity, increasing height

योग करने से मोटापा कम करने, लंबाई बढ़ने में करेगा मदद

Sun, 06 Jun 2021 07:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Doing yoga will help in reducing obesity, increasing height
बदायूं। शरीर को चुस्त रखने के लिये योग करना बेहद जरूरी है। योगाचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि हस्तादोत्तानासन योग करने से शरीर को काफी लाभ मिलता है। खासतौर पर इस योग को करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। साथ ही पेट संबंधित बीमारियों को भी दूर करता है। पीठ, कंधे की मांसपेशियां सशक्त होती हैं। कद बढ़ाने के लिए उपयुक्त आसन है।
विज्ञापन

फायदे
- पीठ के बल लेट जाएं।
- दोनों हाथों को सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं और शरीर को तान लें।
- हाथों को ऊपर की ओर, पैरों को नीचे की ओर रखें, यह ताड़ासन की स्थिति है।
- पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं और जब तक यह आसन पूरा न हो, पैरों को ऊपर ही उठाये रखें।
- अब श्वास भरते हुए दाहिनी टांग को ऊपर उठाएं और बायां हाथ ऊपर उठाकर पांव के पास लाएं।
- हाथों और पैरों को ऊपर की ओर खींचें।
- नीचे वाले हाथ-पैरों अपने स्थान पर ही ऊपर-नीचे खींचने हैं, कुछ क्षण रुकें।
- पहले हाथ वापस लायें फिर पैर को पैर से मिलाएं।
- अब बायीं टांग तथा दायां हाथ ऊपर उठाएं और चारों ओर से खींचे, हाथ वापस, पैरों वापस।
- अब दोनों पैरों और दोनों हाथों को उठाकर ऊपर की और खींचें।
- पैरों को बाहर की ओर खींचकर रखें, एड़ियां व पंजे मिले रहें, कमर नहीं उठेगी।
- कुछ क्षण इस स्थिति में रुकें। अब धीरे-धीरे श्वांस छोड़ते हुए पहले हाथ को पीछे ले जाएं, फिर पैरों से वापस पृथ्वी पर स्पर्श करें और शरीर को ढीला छोड़कर विश्राम करें।
विज्ञापन

लाभ
- सारा प्रभाव पेट के मध्य भाग पर पड़ने से मोटापा दूर करने का यह रामबाण इलाज है।
- पेट के सभी विकार दूर होते हैं।
- पुराने से पुराना कब्ज टूटता है।
- पीठ, कंधे, कटि की पेशियां सशक्त होती हैं, कद बढ़ाने के लिए उपयुक्त आसन है।
- पेट की धरन को अपनी स्थिति पर स्थिर करता है।
- नाड़ी तंत्र को विकार मुक्तकर स्वस्थ करता है।
- इस आसन को करने वाले को कभी कमर दर्द व श्याटिका की दर्द नहीं होती। भूख को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed