फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doctors and employees running jobs with jugaad in Badaun too

बदायूं में भी जुगाड़ से नौकरी चला रहे डॉक्टर और कर्मचारी

Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Doctors and employees running jobs with jugaad in Badaun too
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग में संबद्धता खत्म कर डॉक्टरों और कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजे जाने संबंधी आदेश अभी नहीं आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर गहमा-गहमी तेज हो गई है। जिले में काफी संख्या में डॉक्टर और कर्मचारियों ने खुद को मनमाने स्थानों पर संबद्ध करा रखा है। अब इनको मूल तैनाती पर काम करना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में जुगाड़ डॉक्टर और कर्मचारी अपनी मूल तैनाती के स्थान को छोड़कर मनचाही जगह पर खुद को संबद्ध कराकर नौकरी करते हैं। बदायूं में बड़ी संख्या में डॉक्टर और कर्मचारी संबद्ध हैं। इसके चलते कई सीएचसी और पीएचसी पर स्टाफ की भरमार है, जबकि कई पर स्टाफ का टोटा रहता है।
विज्ञापन

बिनावर, उझानी, बिसौली, वजीरगंज, सैदपुर ऐसे सीएचसी हैं जो हाईवे से जुड़े हैं। यहां स्टाफ की कोई कमी नहीं है। जबकि देहात इलाकों में स्टाफ और डॉक्टरों का टोटा है। कुछ डॉक्टरों ने तो अपने आप को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन तक संबंद्ध करा रखा है। इनको अब अपनी मूल तैनाती पर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संबद्ध डॉक्टरों और कर्मचारियों का डाटा जुटाने का काम शुरू हो गया है। दरअसल, हाल ही में सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह का तबादला हो गया था। उनके स्थान पर सहारनपुर से डॉ. विक्रम सिंह को भेजा गया है। डॉ. विक्रम सिंह ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नए सीएमओ के कार्यभार संभालने के बाद संबद्ध स्टाफ को मूल तैनाती पर भेजा जाएगा।

डॉक्टरों और कर्मचारियों की संबद्धता खत्म किए जाने संबंधी बात मीडिया माध्यमों से मालूम हुई है। अभी इसी बारे में शासनादेश नहीं मिला है। शासनादेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed