फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Do not be afraid in any situation, move forward with courage.

Budaun News: किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं, साहस से बढ़ें आगे

Tue, 17 Feb 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Do not be afraid in any situation, move forward with courage.
जिला महिला थाने में छात्राओं को जानकारी देती महिला थाना प्रभारी प्रियंका सिंह। संवाद
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को महिला थाना में ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के तहत पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं, बल्कि साहस के साथ आगे बढ़े। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आम नागरिकों की दोस्त और अपराधियों की दुश्मन है।
विज्ञापन

महिला थाना थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि विषम परिस्थितियों में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस की सहायता ली जा सकती है। इसके साथ ही वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी गई, जहां शिकायत दर्ज कराने पर पहचान गोपनीय रखी जाती है और शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड के प्रति भी सतर्क किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग अक्सर महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाते हैं। किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक या मैसेज पर क्लिक न करने, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। सबसे पहले हेल्प डेस्क की प्रक्रिया समझाई गई। जहां पीड़िता अपनी शिकायत दर्ज कराती है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज होने और विवेचना शुरू होने की प्रक्रिया बताई गई। छात्राओं को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) कक्ष भी दिखाया गया, जहां एफआईआर ऑनलाइन दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed