{"_id":"674dfa3491111e102d034226","slug":"dm-took-five-patients-and-gave-them-nutrition-packets-badaun-news-c-123-1-sbly1018-130300-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएम ने पांच मरीज गाेद लेकर दी पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएम ने पांच मरीज गाेद लेकर दी पोषण पोटली
विज्ञापन
विश्व क्षय रोग दिवस पर हस्ताक्षर अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सोमवार को हस्ताक्षर अभियान का डीएम निधि श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। उन्होंने टीबी के पांच मरीजों को गाेद लेकर उन्हें पोषण पोटली दी। सीएमओ समेत विभाग के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए और लोगों को जागरूक करने का काम किया।
क्षय रोग विभाग समय-समय पर टीबी की बीमारी को लेकर अभियान चलाता है। इसको लेकर दो दिसंबर को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। सोमवार को इस अवसर पर जिले भर में कार्यक्रम के माध्यम से क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। हस्ताक्षर अभियान शुरू होने के बाद गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एक संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुमारी अनामिका भारती ने प्रथम, महविश ने द्वितीय, प्रिया सिंह ने तीसरा स्थान पाया। वहीं अंशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुषमा, सनी दुबे, डॉ. शिखा पाण्डेय, डॉ. अवनीशा वर्मा आदि ने एड्स के बारे में जानकारी दी।