{"_id":"637fc9368becc91ba142ba42","slug":"dm-kept-inspecting-thieves-searched-staff-nurse-s-house-badaun-news-bly5048983160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इधर डीएम कर रहे थे महिला अस्पताल का निरीक्षण..उधर चोर खंगाल रहे थे नर्स का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इधर डीएम कर रहे थे महिला अस्पताल का निरीक्षण..उधर चोर खंगाल रहे थे नर्स का घर
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल कैंपस में नर्स के घर चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम मनोज कुमार के जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चंद दूरी पर चोरों ने दिनदहाड़े स्टाफ नर्स का सरकारी आवास खंगाल लिया। चोर यहां से नकदी और जेवर समेत तीन लाख रुपये से ज्यादा का माल समेट ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
जिला महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स मीरा शर्मा के पति प्रेमशंकर शर्मा की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। मीरा शर्मा का सरकारी आवास जिला महिला अस्पताल परिसर में है। उनके दो बेटे भी साथ रहते हैं। एक बेटे दंत चिकित्सक डॉ. विकास शर्मा की इंटर्नशिप हाल ही में पूरी हुई है। मीरा शर्मा ने शहर में नया घर भी बनवा लिया है, लेकिन अभी परिवार के साथ वहां शिफ्ट नहीं हुई हैं।
बृहस्पतिवार को उनके सरकारी आवास में ताला लगा था। वह ड्यूटी पर थीं और दोनों बेटे काम से गए थे। दोपहर करीब दो बजे डीएम जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। तभी चोर मीरा शर्मा के आवास का सेंट्रल लॉक तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी, लॉकर के ताले भी तोड़ लिए। चोर यहां से दस हजार रुपये नकदी और तीन लाख रुपये से ज्यादा के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
मीरा शर्मा आवास पर पहुंचीं तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने अपने बेटों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। मीरा शर्मा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जिला महिला अस्पताल में नर्स के सरकारी आवास में चोरी के मामले में जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस स्थान पर नर्स का सरकारी आवास है, वहां बाउंड्रीवाल काफी नीची और जर्जर है। कैमरे भी नहीं लगे हैं। आसपास सुनसान है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कराई जा रही है। -अलोक मिश्रा, सीओ सिटी

जिला महिला अस्पताल कैंपस स्थित नर्स के सरकारी आवास में बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : BADAUN