फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM inspection

गांवों में नहीं रहने चाहिए गंदगी: डीएम

Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
DM inspection
बदायूूं। डीएम कुमार प्रशांत ने अंबियापुर के गांव रायपुर बुजुर्ग का निरीक्षण किया। यहां उनके सामने खतौनियों को पढ़कर सुनाया गया। डीएम ने गांव का निरीक्षण भी किया। उसे दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में कहीं पर गंदगी नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने लेखपालों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वरासत दर्ज की जाए, कोई छूटने न पाए। जिन लोगों की वरासत नहीं हुई है। वह वरासत करवाएं अन्यथा वह शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे। उसके बाद में उन्होंने गांव का भ्रमण किया। साथ ही निर्देश दिए कि जिन लोगों के शौचालय बने हुए हैं और यदि वे शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर शौचालय बनाने के लिए मिली धनराशि की शत प्रतिशत वसूली करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्माणाधीन भवन को देखकर डीएम ने ग्राम सचिव को तेज गति से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद के गड्ढे के आगे चहारदीवारी करा दें। साथ ही कहा कि गांव में कहीं पर भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम से की बीएलओ की शिकायत
बदायूं। कादरचौक के गांव मुंशी नगला निवासी नेकमा, जाहिद, सन्ना, इरफान, मेनका, फरमान, रजीसा आदि लोगों ने डीएम को शिकायत्री पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा उनके नाम नहीं बढ़ाए गए हैं, जबकि वे लोग गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपने नाम मतदाता सूची में बढ़ाने की मांग डीएम से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक से अधिक किसानों को दिलाया जाए योजना का लाभ
बदायूं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मोर ड्रॉप मोर क्रॉप के तहत डीएम कुमार प्रशांत ने सीडीओ निशा अनंत व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने डीएम को बताया कि जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 1728 हेक्टेयर (ड्रिप 605 हेक्टेयर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 678 हेक्टेयर, मिनी स्प्रिंकलर 100 हेक्टेयर, माइक्रो स्प्रिंकलर 110 हेक्टेयर, रेनगन 235 हेक्टेयर) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लघु किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 90 प्रतिशत अनुदान देय है। साथ ही दो हेक्टेयर से अधिक भूमि के किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिए कि केला, आलू के साथ-साथ बागवानी में भी ड्रिप सिस्टम लगाया जाए, साथ ही डार्क जोन के ब्लॉकों को विशेष महत्व दिया जाए। डीएम ने उप कृषि निदेशक डॉ. रामवीर कटारा व जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर से कृषि तकनीकी सहायकों को कृषि फसल में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई कार्यक्रम लगाने के लिए किसानों के पंजीकरण उद्यान विभाग में करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed