फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM gave notice to PCF officer

गेहूं क्रय केंद्रों में लापरवाही पर डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को लगाई फटकार

Wed, 08 Apr 2020 06:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
DM gave notice to PCF officer
बदायूं। बुधवार को डीएम ने एडीएम एफआर सहित अन्य अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद के संबंध में बैठक की। गेहूं क्रय केन्द्रों पर खरीद की तैयारियों में लापरवाही करने पर डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद में उप्र राज्य भण्डारण निगम के गोदाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर सीसी टीवी कैमरे बंद मिले, दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

डीएम ने गेहूं खरीद संबंधित बैठक में निर्देश दिए कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की तैयारियों में लापरवाही करने पर डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक संदीप कुमार को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मेें डीएम ने एसएसपी, एडीएम एफआर के साथ दातागंज रोड स्थित उप्र राज्य भण्डारण निगम के गोदाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां दवा का छिड़काव नहीं हुआ था और सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं मिले। डीएम ने सभी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इससे संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहे। निरीक्षण कर लौट रहे डीएम व एसएसपी ने बंदरों को खाना खिलाया। इस मौके पर सीवीओ डॉ. एके जादौन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed