फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM and SSP conducted a surprise inspection of the Budaun District Jail

Budaun News: जिला कारागार का औचक निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, बंदियों से की बात

Sun, 31 May 2026 03:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 03:08 PM IST
सार

बदायूं में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार को बदायूं जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन
DM and SSP conducted a surprise inspection of the Budaun District Jail
डीएम और एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदी बैरकों, भोजनालय तथा चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति को परखा।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही बंदियों के खानपान, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाने का निर्देश 
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न करने पाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने जेल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए और सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं निगरानी व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को नियमित निरीक्षण, सतर्क निगरानी तथा बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क
ज्येष्ठ पूर्णिमा सहित आगामी आयोजनों और सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन जिले की संवेदनशील संस्थाओं की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed