{"_id":"59af4ec3c568f02d7d1262330b1dc3e7","slug":"dm-also-cite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की सूचियां तलब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की सूचियां तलब
badaun
Updated Sun, 01 Mar 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीएसीएफ) के जरिए हुआ 1.91 करोड़ के बीज घोटाले में डीएम ने किसानों को वितरण में खामियों को देखने के लिए सूचियां तलब कराई हैं। जिले में बीज घोटाला में पीसीएफ के साथ कई सहकारी समितियों के शामिल होने की आशंका है। दोष सिद्ध होने पर कई अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के घेरे में आ सकते हैं।
तत्कालीन एआर कोआपरेटिव सतीश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर शासन ने पीसीएफ के लखनऊ कार्यालय को कार्रवाई के लिए उसकी प्रति भेज दी थी। पीसीएफ के एमडी आरपी गोस्वामी के निर्देश पर उप महाप्रबंधक नरेंद्र सिंह घोटाले की जांच करने को भेजा गया था। उनके द्वारा 20 फरवरी को जांच के बाद पीसीएफ और इससे बीज उठाने वाली संस्थाओं के कर्मचारियों में सनसनी फैल गई है। इधर, जांच के बाद डीएम ने उन किसानों की सूचियां भी तलब की हैं, जिन किसानों को बीज आवंटन दिखाया गया है।
पीसीएफ के मौजूदा जिला प्रबंधक बलवंत ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उजागर कर दी जाएगी। उस समय तैनात रहे जिला प्रबंधक का स्थानांतरण हो चुका है। इस बीज घोटाले में उन समेत सभी की भूमिका की जांच की गई है।
विज्ञापन
दबदबा रखने वाली समितियों को सबसे अधिक बीज
पीसीएफ ने नियमों को बलाए ताक कर बीज इन्हीं समितियों को दिया है। इन समितियों पर जिले के कद्दावर सपा नेता के परिवार से जुड़े लोग और अधिक निकट के लोग काबिज हैं। जिले के अफसरों पर इनका खासा प्रभाव माना जाता है।
किसान नेता बोले, खुलासे तक शांत नहीं बैठेंगे
भाकियू जिलाध्यक्ष ठा. धर्मपाल सिंह और बहुजन किसान दल के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा है कि पीसीएफ घोटाले का केंद्र बन गया है। बीज का वितरण में घोटाला हुआ है। अगर, सूचियों का सत्यापन किया जाए तो भारी गड़बड़ियां सामने आएंगी। बीज घोटाले का जबतक खुलासा नहीं होता तबतक किसान यूनियन और बहुजन किसान दल चैन से नहीं बैठेगा।
ऐसे तैयार हुआ बीज वितरण का रिकार्ड
समिति बीज वितरण (क्विंटल) में
पैक्स समितियां 5919.20
क्रय विक्रय समिति 970.00
डीसीएफ 3150.00
केेंद्रीय उपभोक्ता 2854.80
पीसीएफ सेवा केंद्र 706.00
इफ्को बिसौली 150.00
अक्तूबर-नवंबर में आया बीज (क्विंटल) में
राम नगर से 3250
जसपुर से 1000
पीलीभीत से 7500
रामपुर से 1000
काशीपुर से 1000
-----------
कुल बीज 13750
--------------
बीज की कुल कीमत- 1,91,12,500 रुपये
कोई भी घपला उनके समय का नहीं है। वह दो महीने पहले ही आए हैं। उनसे पहले दो जिला प्रबंधक और रह चुके हैं। विभागीय जांच में भी इस संबंध में बता दिया गया है। जांच में और कोई रिकार्ड या सूची मांगी जाती है तो वह पूरा सहयोग करेंगे।
- बलवंत, जिला प्रबंधक पीसीएफ
तत्कालीन एआर सतीश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर उनके सहायक के रूप में उन्होंने ही जांच की थी। जांच रिपोर्ट शासन तक जा चुकी है। पीसीएफ अधिकारी इसके लिए कोई साक्ष्य चाहेंगे, तो उन्हें दिया जाएगा।
- अंबिका प्रसाद सिंह, प्रभारी एआर, सहकारिता