फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DM 27 arms licenses revoked

डीएम ने निरस्त किए 27 शस्त्र लाइसेंस

Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
निरस्त लाइसेंस वालों को शस्त्र जाम करने के आदेश
 विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए डीएम ने एसएसपी की रिपोर्ट पर जिले के 27 और शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। जिले में चुनाव आचार संहिता  लागू होने के बाद से डीएम अब तक 62 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर चुके हैं। इनमें एक लाइसेंस हर्ष फायरिंग करने पर निरस्त किया गया था। निरस्त किए गए लाइसेंस वालों से तत्काल शस्त्र जमा करने को कहा गया है।

जिला  शस्त्र कार्यालय के अनुसार टिहरी पुख्ता निवासी नेक  राम की एसबीबीएल, ग्राम अब्दुल्लागंज के नवाब की डीबीबीएल, ग्राम कौरेरा के  धीरेंद्र सिंह की रायफल, ग्राम गूरा बरेला के कमलेश पाठक की एसबीबीएल एवं  डीबीबीएल, मौहल्ला वेदो टोला के जलील उद्दीन की रिवाल्वर, म्यायू के  बृजपाल सिंह की एसबीबीएल, जालन्धरी सराय के किशोरी लाल गोयल की डीबीबीएल,  ग्राम गन्डाह के महेंद्र प्रताप सिंह की डीबीबीएल, मधुबन कॉलौनी के संजीव  कुमार की डीबीबीएल, बरीपुरा के जागन सिंह की एसबीबीएल, ग्राम नगला डल्लू के परसादी लाल की डीबीबीएल, ग्राम ओया के गजराम सिंह की एसबीबीएल, बमनपुरा के सुरेश चन्द्र सक्सेना की एसबीबीएल, ग्राम बझेड़ा के कलक्टर सिंह की डीबीबीएल, ग्राम भदरौल के बाबू खां की डीबीबीएल, ग्राम मूसेपुर के रामवीर  शर्मा की डीबीबीएल, ग्राम अरेला के रमेश चन्द्र सक्सेना की एसबीबीएल, ग्राम  सैजनी के भीकमदास लेखपाल की एसबीबीएल, पटेलनगर के रूपेंद्र सिंह राठौर  की डीबीबीएल, मालपुर ततेरा के कृष्णपाल सिंह की डीबीबीएल, ग्राम  मुराव गौटिया मजरा रहमा के असरार अहमद की रायफल, आमगांव के वेदप्रकाश सिंह  राठौर की एसबीबीएल, ग्राम ओया के पृथ्वीराज सिंह की एसबीबीएल, ग्राम बनिया  के मकबूल खां शौक की एसबीबीएल सहित नई सराय के राजेश कुमार रस्तोगी एवं  मधुबन कॉलौनी की मुन्नी देवी तिवारी के शस्त्र लाइसेंस को डीएम ने तत्काल  प्रभाव से निरस्त करते हुए अविलंब शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed